सनबीम स्कूल में बेटे आदित्य वर्मा पर हमले की खबर मिलते ही पिता भागते हुए अस्पताल पहुंचे। बेटे को निगाहें ढूंढ रही थीं कि लाल कैसा होगा...जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली वे बेसुध हो गए। मॉर्च्युरी के फ्रीजर में उन्हें बेटे का शव दिखाया गया तो उनकी आंखों से आंसू नहीं निकल रहे थे, वह शव एकटक निहारते रहे, फिर बेटे का सिर सहलाने लगे। मृत बेटे को इस तरह दुलारते देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं थीं।
2 of 13
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवजी अस्पताल पहुंचे तो कहने लगे कि सनबीम स्कूल में मेरा बेटा पढ़ता है। वहां से उन्हें फोन आया है कि उनका बेटा घायल है। वह कहां है। शिवजी के साथ शहर के ही निवासी उमाशंकर वर्मा और कुछ लोग भी थे, जो बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे, आदित्य कहां है। वे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे, फिर इमरजेंसी कक्ष में गए। वहां सनबीम स्कूल की एक महिला अध्यापक थी, उन्होंने आदित्य के बारे में पूछा तो वह भावुक वहां से चली गईं। यहां उन्हें बेटे के मौत की खबर मिली। इसके बाद वह शव दिखाने की मांग करने लगे और देरी होने पर स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने और छिपाने का आरोप लगाते रहे।
3 of 13
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान शिवजी एकदम शांत रहे। वह कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। उनकी आंखों से तो आंसू तक नहीं निकल रहे थे। वह एक ही रट लगाए हुए थे शव दिखना है। काफी देर बाद शव दिखाया गया तो वह रोने की बजाय अपने मृत बेटे के सिर पर हाथ फेरकर दुलारते नजर आए। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। यही स्थिति उनकी कोतवाली से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक रही।
4 of 13
छात्र की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, बेटे के पढ़ने के लिए भेजने के पहले खाना बनाने वाली मां गुड़िया भी घटना से दोपहर बाद तक बेखबर रहीं। मौत की खबर जैसे ही मिली वे बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी होने पर रेवतीपुर स्थित ननिहाल में भी कोहराम मच गया, जो जहां से इस घटना की जानकारी पाया वह भागता हुआ पहुंचा। शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने आदित्य के शव का पोस्टमार्टम किया।
5 of 13
फ्रीजर में छात्र आदित्य शव देखने के बाद रोते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25 किमी दूर पढ़ने आता था आदित्य
आदित्य वर्मा दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शिवजी के मुताबिक दोनों बेटे पढ़ने में अच्छे थे। बड़ा बेटा दूसरे कान्वेंट विद्यालय में 12वीं का छात्र है। आदित्य दो साल से सनबीम स्कूल महराजगंज में पढ़ रहा था। वह रोजाना घर से 25 किमी दूर स्कूल बस से आता-जाता था। रोजाना की भांति आज भी स्कूूल गया था।