फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EO आत्महत्या: प्रियंका गांधी के संज्ञान लेने के बाद पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,कहा-न्याय के लिए लड़ेंगे लड़ाई

Thu, 23 Jul 2020 08:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Jul 2020 08:59 PM IST
सार

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप
  • घटना की उच्चस्तरीय जांच मांग की, कहा- विधानसभा में उठाएगें प्रकरण को 

विज्ञापन
Congress state president met EO suicide victim
परिजनों से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू गुरुवार को गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के कनुवान गांव पहुंचे। वहां बलिया जिले के मनियर में अधिशासी अधिकारी रही मणिमंजरी राय के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया।



उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके परिवार के साथ खड़ी है। परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए हम लोग कई बार स्थानीय प्रशासन और शासन को लिखित रूप से दे चुके हैं, लेकिन जांच अभी भी लोकल स्तर पर ही की जा रही है। लल्लू ने कहा कि बिटिया को न्याय दिलाने तक कांग्रेस लड़ाई जारी रखेगी।
 

Congress state president met EO suicide victim
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

जिले की पीसीएस बिटिया की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा नेताओं और रसूखदार लोगों के लिप्त होने के कारण पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है और अगर न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी।

Congress state president met EO suicide victim
आरोपी का घर और मणि मंजरी राय। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि मणिमंजरी की मौत पर सरकार की चुप्पी से जिला प्रशासन एवं शासन की संवेदनहीनता साफ उजागर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress state president met EO suicide victim
प्रियंका गांधी और पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
आश्चर्य की बात तो यह है कि मणिमंजरी की हत्या के बाद कोई भी प्रशासन का नुमाइंदा परिजनों से नहीं मिला। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठने वाली है।
विज्ञापन
Congress state president met EO suicide victim
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। चाहे पुलिस हो, पत्रकार हो, व्यापारी हो, आए दिन हो रही हत्याओं के बावजूद सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed