गाजीपुर जिले में भाजपा के जमानिया क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा राम की एक माह पूर्व ही सगाई हुई थी। घर पर खुशी का माहौल था। विश्वकर्मा राम ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि भी थे और मां प्रधान बिंदु देवी का भी कार्य देखते थे। बीते 27 जून को भूमि विवाद हुआ था। इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
उक्त बातें रो-बिलख रही मां बार-बार दोहरा रही थीं। मृतक की मां और ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को भूमि खरीदी थी। जब वह भूमि को घेरने और चहारदीवारी का निर्माण कराने लगीं तो आरोपियों ने अवरोध उत्पन्न शुरू कर दिया था।
2 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में पुलिस से बात करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ मई को वह अपनी खरीदी हुई भूमि पर मिट्टी गिरवा रही थीं। शाम पांच बजे आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से गाली देने के साथ मारपीट की थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मारपीट में विश्वकर्मा राम गंभीर रूप से घायल हुए थे।
3 of 11
विश्वकर्मा राम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 मई को बेटे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे को 12 मई को अस्पताल से डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने कहा कि उस दौरान भी आरोपियों ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी।
4 of 11
भाजपा नेता की हत्या के बाद थाने में बुलेट देखते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि हत्यारोपियों ने पुत्र को मारपीटकर हत्या कर दी है। घटना से टिसौरा गांव के ग्रामीणों के चेहरे जहां मायूसी छाई थी। वहीं आक्रोशित भी दिखाई पड़े। परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।
5 of 11
हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो भाइयों में बड़े थे भाजपा नेता
टिसौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान पुत्र और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा राम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई कालीचरण और दो बहन भाई के शव को देखकर दहाड़े मारकर रो रहे थे। मां ग्राम प्रधान बिंदु देवी पुत्र का शव देखकर बार बार अचेत हो जा रही थी। गांव की महिलाएं उन्हें संभालती और सांत्वना देती नजर आ रही थीं।