Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conclusion of the 36-hour waterless fast

Ghazipur News: 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन

Tue, 17 Nov 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the 36-hour waterless fast
सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर बेदी की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
गाजीपुर। तीन दिनी छठ पर्व सोमवार को उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हो गया। सोमवार की सुबह छठी मइया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची व्रती महिलाओं ने आंचल से अरज कर सुरुज देव का अर्घ्य दिया। संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद घर लौटकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

सूप, दउरा, फल-फूल और पूजन सामग्री से सजे घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह सात बजे भगवान भास्कर के दर्शन होने पर व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से अर्घ्य दिया। सूर्य की पहली किरण के साथ ही घाटों पर छठी मइया के जयकारे गूंज उठे। घाटों पर पहुंची व्रती महिलाओं ने वेदी को गंगाजल से धोया। छह ईखों को वेदी के पास खड़ा किया। फिर दीपों में घी और बाती सजाकर उसे प्रज्जवलित कर पूजन-अर्चन शुरू किया। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और परिवार के साथ व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन करने के बाद सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं पानी में प्रसाद से भरा सूप लेकर खड़ी हो गईं। जैसे ही भगवान भाष्कर ने दर्शन दिया श्रद्धालु उनका जयघोष करने लगे। इसके बाद दूध से अर्घ्य दिया। पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों सहित घाटों पर मौजूद लोगों ने व्रती महिलाओं को अर्घ्य दिया। समूह में मौजूद महिलाओं की ओर से गाए जाने वाले छठ मैया के गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कई गंगा घाटों पर समाजसेवियों की तरफ से भक्तों के लिए चाय, अर्घ्य देने के लिए निशुल्क दूध की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की भोर से ही शहर के ददरीघाट, कलेक्टर घाट, अंजही, नवापुरा, पोस्ताघाट, स्टीमरघाट, सिकंदरपुर सहित अन्य घाटों के लिए व्रती महिलाओं तथा उनके परिजनों का घरों से निकलने का क्रम शुरू हो गया था। पांच बजते-बजते शहर के सभी गंगा घाटों पर आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा।
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के विभिन्न घाटोंं पर भोर में व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूजा संपन्न हो जाने के बाद लोग घाटों से घरों के लिए रवाना हुए। जमानिया क्षेत्र में कई आस्थावान बैंडबाजा के साथ घाटों पर पहुंचे। पुत्र एवं परिवार के सदस्यों ने उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया। सैदपुर नगर के पक्का घाट, बूढ़ेनाथ महादेव घाट, महावीर घाट, संगत घाट, रामघाट और रंगमहल सहित कुल 13 घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
भीमापार क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। रेवतीपुर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में छठ व्रती सुबह घाटों पर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा सादात, करीमुद्दीनपुर, कासिमाबाद, भड़सर, दुल्लहपुर, बिरनो, सुहवल, दुबिहा, गंगौली, मरदह, औड़िहार, करंडा, बहरियाबाद, खानपुर, गहमर, दिलदारनगर, देवकली, सेवराई, जखनिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डाला छठ पर्व पर घाटों एवं सरोवरों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. राकेश मिश्र सहित कई प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने भ्रमण कर निरीक्षण किया।
दीपों से रोशन हो उठे गंगा घाट और सरोवर
डाला छठ के अंतिम दिन सोमवार को भोर में महिलाओं ने घाट, सरोवरों के पास दीप प्रज्ज्वलित किया। बहुत से श्रद्धालुओं ने प्रज्ज्वलित दीपों को पानी में प्रवाहित भी किया। दीपों की रोशनी से गंगा घाट और सरोवर रोशन हो उठे थे। वहां का नजारा अद्भुत दिखाई दे रहा था। दर्जनों की संख्या में दीपों की रोशनी घाटों पर मौजूद लोगों का मन मोह रही थी। यही नहीं घाटों पर बिजली की झालरों से की गई सजावट भी देखते ही बन रही थी।
खूब छोड़े गए पटाखे
गंगा घाटों पर बच्चों एवं वयस्क लोगों की तरफ से जमकर आतिशबाजी की गई। घर से घाट जाने वाले रास्ते के साथ ही घाट और सरोवरों के पास रोशनी करने वाले पटाखों के साथ ही तेज आवाज वाले पटाखों से उन्होंने खूब धूम-धड़ाका किया। भोर से शुरू हुआ सिलसिला पूजन संपन्न होने के बाद घर लौटने तक जारी रहा। आतिशबाजी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। सुबह भी युवक एवं युवतियां सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। उन्होंने घाटों पर की गई सजावट, दीपों की रोशनी के सामने अपनी आकर्षक सेल्फी ली।
लोगों ने एक-दूसरे से मांगा प्रसाद
गंगा घाटों पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का कार्यक्रम संपन्न होते ही प्रसाद मांगने की होड़ मच गई। घाटों पर महिलाएं, युवतियां, पुरुषों ने एक-दूसरे के पास जाकर प्रसाद मांगा। इस तरह का नजारा शहर के कई गंगा घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सरोवरों पर भी दिखाई दिया। लोगों ने उन्हें ठेकुआ, फल आदि प्रसाद दिया। प्रसाद पाकर श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए।

पालिकाध्यक्ष ने नाव से किया घाटों का भ्रमण
गाजीपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। छठ महापर्व के प्रथम दिन शाम के समय पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ नाव से भ्रमण के दौरान पोस्ता घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने नाव से नगर क्षेत्र के विभिन्न पक्के एवं कच्चे घाटों पर घूमकर वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं को देखा। पर्व के दूसरे दिन सोमवार की सुबह दोनों ने नाव भ्रमण के दौरान ही कलेक्टर घाट पर पहुंचकर उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। भ्रमण के दौरान सभासद अशोक मौर्य, मीनू मौर्य, अजय कुशवाहा, परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे। संवाद

सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर बेदी की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद

सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर बेदी की पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed