यूपी के शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाल की सराय गली-2 में शुक्रवार रात प्रेमी युगल द्वारा आपस में अपने पैर बांधकर आग लगाने की सनसनीखेज घटना में नए तथ्य सामने आए हैं। युवक की मां सुमन देवी ने इस घटनाक्रम को ऑनर किलिंग बताया है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि गंभीर रूप से झुलसी युवती खुशी (18) ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पहले उसके बयान टूंडला में ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होने थे। मगर, गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोका नहीं गया था। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी उसने बयानों से पहले ही दम तोड़ दिया। हालांकि आगरा कमिशनरेट के एक एएसीपी द्वारा युवक अरुण के बयान लिए गए हैं।
प्रेमी जोड़े ने लगाई आग: शिकोहाबाद आत्मदाह कांड में खुलासा, मां का दावा बदल न दे पूरा केस; पुलिस की थ्योरी अलग
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:24 PM IST
सार
इस खौफनाक घटना की टाइमिंग को लेकर पुलिस और पड़ोसियों के दावों में बड़ा अंतर सामने आ रहा है। जहां पुलिस का कहना है कि वे कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, वहीं पड़ोसियों का दावा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह जोड़ा बंद मकान में आया था। इसके करीब एक घंटे बाद पुलिस की टीम ने दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन