फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिन बदमाशों को पुलिस ने किया ढेर, वो स्कूल में कैसे पहुंचे...जांच में सामने आएगा सच; खेतों से मिले सबूत

Mon, 20 Jul 2026 12:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 12:25 PM IST
सार

शिकोहाबाद में इटावा एसओजी और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मक्का के खेतों से तमंचे, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। अब क्राइम ब्रांच और शिकोहाबाद पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Shikohabad Encounter: Pistols Cartridges Recovered from Fields as Probe Enters Final Stage
Shikohabad Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशों और इटावा एसओजी के बीच शिकोहाबाद में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने खेतों से मुठभेड़ के कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। खेतों और रास्तों से मिले खोखा कारतूस, तमंचे, पिस्टल और जिंदा कारतूस मुठभेड़ के खौफनाक मंजर की कहानी बयां कर रहे हैं।


शिकोहाबाद पुलिस ने बदमाशों और इटावा एसओजी की मुठभेड़ के बाद रेलवे स्टेशन के आउटर से ही सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की। पुलिस टीम ने स्वामी नगर, नगला कनही, नगला कनही के प्राथमिक विद्यालय, चरी एवं मोहब्बतपुर अहीर में मक्का के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां से टीम ने 315 बोर के 11 खोखा कारतूस, 32 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर के तीन तमंचे तथा एक पिस्टल भी बरामद की है। जिनका इस्तेमाल मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश, एसओजी टीम पर हमला करने में कर रहे थे। शिकोहाबाद पुलिस ने सभी कारतूस एवं हथियारों को बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बदमाशों ने मुठभेड़ में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया था, वह सभी बरामद कर लिए हैं।

 
Trending Videos
Shikohabad Encounter: Pistols Cartridges Recovered from Fields as Probe Enters Final Stage
घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ की क्राइम ब्रांच एवं अन्य की शिकोहाबाद पुलिस करेगी जांच
इस मुठभेड़ में थाना शिकोहाबाद में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिनमें से बदमाशों एवं एसओजी इटावा के बीच मुठभेड़ की जांच क्राइम ब्रांच फिरोजाबाद एवं राज मिस्त्री गोरेलाल तथा नगला कनही के सहायक अध्यापक सत्यपाल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच खुद शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार करेंगे।
Shikohabad Encounter: Pistols Cartridges Recovered from Fields as Probe Enters Final Stage
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों एवं शिक्षकों के बयान दर्ज करेगी पुलिस
इटावा एसओजी और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की जांच अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चुकी है। क्राइम ब्रांच घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की एफएसएल जांच कराएगी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मुठभेड़ का सीन री-क्रिएट कर आगे की जांच की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ थाना शिकोहाबाद पुलिस भी अपनी जांच के दायरे को बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस टीम इस मुठभेड़ के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shikohabad Encounter: Pistols Cartridges Recovered from Fields as Probe Enters Final Stage
खेतों में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए विशेष तौर पर नगला कनही, नीम खेरिया तथा आसपास के ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इतना ही नहीं एसओजी टीम से बचने के लिए बदमाश नगला कनही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने तमंचे के बल पर विद्यालय में मौजूद कुछ स्कूली बच्चों को बंधक बना लिया था। बाद में विद्यालय से निकलने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।
विज्ञापन
Shikohabad Encounter: Pistols Cartridges Recovered from Fields as Probe Enters Final Stage
ये है विद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा घटना के समय मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज होंगे, ताकि इस पूरे केस को मजबूती दी जा सके। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि इस प्रकरण से जुड़े हुए दो मुकदमों की विवेचना शिकोहाबाद पुलिस कर रही है। इस क्रम में राजमिस्त्री गोरेलाल, विद्यालय के शिक्षकों तथा अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पुलिस दर्ज करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed