{"_id":"6a5db452e7335364ad0f7116","slug":"son-beats-70-year-old-father-to-death-with-baseball-bat-over-money-dispute-2026-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे ने अपने पिता को दी खौफनाक मौत, इसलिए बेसबाल के बल्ले से की हत्या; सामने आया उसके कातिल बनने का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे ने अपने पिता को दी खौफनाक मौत, इसलिए बेसबाल के बल्ले से की हत्या; सामने आया उसके कातिल बनने का राज
Mon, 20 Jul 2026 11:08 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:08 AM IST
सार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में सब्जी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने बेसबॉल बैट से अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बैट बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पिता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अहीर टोला मोहल्ले में रविवार को सब्जी खरीदने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में पिता द्वारा दो डंडे मारे जाने से गुस्साए बेटे ने बेसबाल के बल्ले से पीट-पीटकर 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर ही डटे रहे आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की।
इसी बल्ले से की थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाने की हिम्मत नहीं कर सकी पत्नी
घटना के समय घर के भूतल पर आरोपी उपेंद्र की पत्नी वंदना शर्मा भी मौजूद थी, लेकिन पति के हिंसक और खूंखार रूप को देखकर वह अपने ससुर को बचाने का साहस नहीं जुटा सकी। वहीं, घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा राकेश बाबू का बड़ा बेटा लालजी शर्मा जब नीचे मचे शोरशराबे को सुनकर भागा-भागा आया, तो उसे पिता को लहूलुहान पड़ा देखा। आनन-फानन वह पिता को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिरसागंज डिप्टी एसपी चंचल त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र के बीच संपत्ति का विवाद पहले से था। रविवार को सब्जी के रुपयों का विवाद हिंसक हो गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक का फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब की लत, बेरोजगारी और दुकान की बिक्री की कलह ने ली जान
राकेश बाबू शर्मा की हत्या के पीछे तात्कालिक कारण भले ही सब्जी के रुपये और डंडे का प्रतिशोध रहा हो, लेकिन इस खूनी अंजाम की पृष्ठभूमि लंबे समय से तैयार हो रही थी। पड़ोसियों और पुलिस जांच में सामने आया है कि घर में आए दिन कलह का माहौल रहता था। आरोपी उपेंद्र पूर्व में दिल्ली में नौकरी करता था, लेकिन लगभग 1 माह पूर्व वह नौकरी छोड़कर घर लौट आया था और तब से बेरोजगार था। परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा भी है। उनका भी खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते वह शराब पीने का आदी हो गया था और रोज पैसों के लिए पिता से झगड़ता था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि राकेश बाबू खुद कलाई घड़ी के मिस्त्री थे।

आरोपी बेटे का फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह खुद भी अब ह्दय रोग से पीड़ित रहने लगे थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा लालजी शर्मा और छोटा उपेंद्र हैं। राकेश बाबू ने दोनों के लिए दो मंजिला मकान बनवा दिया। इसी मकान के बाहर बनी दुकान को बिक्री कर रुपये देने की बात उपेंद्र अपने पिता से कहता था। शनिवार की पूरी रात भी पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ था। उपेंद्र पिता पर दुकान को बेचने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पिता राकेश बाबू का कहना था कि दुकान की बिक्री से मिलने वाली रकम के बराबर 3 हिस्से होंगे, जबकि उपेंद्र पूरी रकम अकेले हड़पना चाहता था।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज भेजा जाएगा जेल
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर रक्त-रंजित साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेसबाल बैट बरामद कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।