{"_id":"6678e85320ca05be0f0e0df8","slug":"prisoner-aakash-mother-and-aunt-says-police-beat-him-with-batons-and-kicked-him-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बवाल: 'पुलिस ने बेरहमी से डंडे बरसाए... लात मारी', बंदी आकाश की मां और चाची ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बवाल: 'पुलिस ने बेरहमी से डंडे बरसाए... लात मारी', बंदी आकाश की मां और चाची ने बयां किया दर्द
Mon, 24 Jun 2024 12:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Firozabad riots
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बाइक चोरी के मामले में जेल भेजे गए आकाश की 21 जून को हुई मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बंदी आकाश की मौत के तीसरे दिन उसकी मां शकुंतला देवी और चाची हीरा देवी ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि नारेबाजी के दौरान बवाल के दौरान पुलिस ने न सिर्फ डंडे मारे बल्कि उन्हें लात तक मारी थी। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Firozabad riots
- फोटो : अमर उजाला
नगला पचिया निवासी बंदी आकाश की मां शकुंतला देवी ने बिलखते हुए कहा कि मेरे बेटे की पुलिस ने हत्या कर दी और जब बवाल हुआ तो हम लोगों पर ही डंडे बरसाए। नारेबाजी के बाद पुलिस ने डंडे मारे। उन्होंने चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि मेरे तो लात भी मारी। वहीं मृतक की चाची हीरा देवी का कहना था कि वह शव के पास रो रही थी।
Firozabad riots
- फोटो : अमर उजाला
कम दिखाई देने के कारण उसे भतीजे के बहू मीना लेकर चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसके कमर एवं हाथ में लाठी मारी है। उसके नीले निशान साफ दिखाई दे रहे थे। उसका कहना था कि मुझे संभालने के दौरान भतीजे बहू मीना के भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
हीरा देवी का कहना है कि पुलिस के लाठी चलाने के कारण वह खुद एक पत्थर से टकराकर गिर गई थी। उनका कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी का चिह्नांकन करके कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी पीड़ित के साथ पुलिस ऐसा व्यवहार नहीं करे।
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि पुलिस की ओर से किसी पर लाठी नहीं चलाई गई। परिवार की महिलाएं पत्थर आदि के लगने से घायल हुई होंगी। क्योंकि पुलिस तो परिवार को लोगों को संभालने में जुटी थी। इस तरह का आरोप लगाना गलत है।