{"_id":"6677a473f53efee9e80c602c","slug":"firozabad-riots-policemen-beat-husband-to-death-wife-said-that-they-should-be-given-death-penalty-2024-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बवाल: पुलिस वालों ने पीट-पीटकर की पति की हत्या, समझौते के नाम पर मांगे थे 50 हजार; इंतजाम से पहले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बवाल: पुलिस वालों ने पीट-पीटकर की पति की हत्या, समझौते के नाम पर मांगे थे 50 हजार; इंतजाम से पहले...
Sun, 23 Jun 2024 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Firozabad riots
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बंदी आकाश की पत्नी प्रीति ने बिलखते हुए बताया कि उसके पति की मौत स्वाभाविक नहीं हुई है। उनकी पीट-पीटकर हत्या पुलिस वालों ने की है। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए। पति के पकड़ने के बाद मेरे पास 50 हजार की धनराशि की डिमांड के लिए भी फोन आया था। मैं गरीब हूं और पैसे का इंतजाम करने में लगी थी इस दौरान पति की मौत की खबर आ गई।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
नगला पचिया निवासी मृत बंदी आकाश के एक बेटा आयुष (06 ) तथा एक बेटी प्रिया डेढ़ वर्ष की है। शनिवार को नगला पचिया के आसपास की गलियों में सन्नाटा पसरा था। आसपास के घरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। लेकिन मृतक आकाश के घर मातमी सन्नाटा व पत्नी की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ वर्षीय बालिका को गोद में थामे बेसुध पड़ी आकाश की पत्नी प्रीति ने अमर उजाला से बातचीत में कहा पति बेलदारी का काम करते थे। उनके काम से घर का खर्चा नहीं चलता था। मायका सरजीवन नगर (सैलई) में होने के कारण 15 जून को किराए पर कमरा ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने आकाश की पत्नी को सौंपा चेक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सामान पहुंचा रहे थे। 17 जून को नगला पचिया में पत्थर की सिल लेने आई थी। वह (पति) मेरे साथ गए और कहा कि तुम चले मैं सब्जी लेकर आता हूं। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। 19 जून को मैं नहीं जानती लेकिन खुद को वकील बता रहे थे।
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा था कि तुम्हारे पति (आकाश) को थाना दक्षिण पुलिस ने पकड़ लिया है। 50 हजार रुपये दो तो समझौता हो जाएगा। मैं पैसे के इंतजाम करने में जुटी थी तभी खबर आई कि पति की मौत हो गई। प्रीति का आरोप है कि उसने पति का चेहरा देखा तो उनके चोट के निशान थे।