{"_id":"667648386ebe8dc47c0c1da3","slug":"firozabad-riot-pictures-dozens-of-vehicles-including-an-ambulance-were-vandalized-arson-was-done-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें: एंबुलेंस संग तोड़ीं दर्जनभर गाड़ियां, आगजनी-पथराव से दहशत; नेताओं ने भड़काई हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें: एंबुलेंस संग तोड़ीं दर्जनभर गाड़ियां, आगजनी-पथराव से दहशत; नेताओं ने भड़काई हिंसा
Sat, 22 Jun 2024 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:23 AM IST
विज्ञापन
Firozabad riot Pictures
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता इस मौत को लेकर काफी उत्तेजित थे। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही एंबुलेंस निकली। भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों ने एंबलेंस को रोक लिया। वहां पर जाम लगा दिया। बंदी युवक अनुसूचित जाति का था। उपद्रव करने वालों की पहचान के लिए पुलिस ने सुहाग नगर का रास्ता बंद करके सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के समझाने पर वह समझने को तैयार नहीं थे। पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने पर उतारु हो गए। तभी दो लोगों ने जैसे ही ईंट चलाई। एकाएक सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ डाली।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
डायल-112 को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही अन्य सड़क पर खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद एसपी सिटी के साथ मौके पर पहुंचे बल ने दंगाइयों पर जमकर लाठियां बरसाईं। रामगढ़ थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने तीन सिपाहियों के सहारे ही दंगाइयों से मुकाबला किया और डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम सात बजे शव मिलने के बाद परिजन घर की ओर जा रहे थे। हिमांयुपुर चौराहे पर पहले से जाम लगाने के उदेश्य से तैयार उनके समर्थकों ने एंबुलेंस को रूकवा लिया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने सभी समझाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने व मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग कर रहे थे।