फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 T20 WC: Sonam Mukesh Yadav ने वीडियो कॉल पर लिया माता-पिता का आशीर्वाद, छलक पड़े आंसू, बोलीं-सपना पूरा हुआ

Mon, 30 Jan 2023 08:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 08:02 AM IST
सार



 

विज्ञापन
daughter of Firozabad Sonam seeks parents blessings after winning final match of U-19 Women Cricket World Cup
सोनम ने वीडियो कॉल पर परिवारीजन से बात की - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच भारत ने जीता। फिरोजाबाद की बेटी सोनम यादव भी इसका हिस्सा रहीं। ट्राफी मिलने के बाद रात करीब दस बजे सोनम ने वीडियो कॉल पर परिवारीजन से बात की। सबसे पहले मां से बात करते हुए रोने लगी। बोली मां मेरा सपना पूरा हुआ है। इसके बाद भाई व पिता से बात की। सोनम के रोते देख सभी लोग भावुक हो गए। इसके बाद आंसू पोंछेते हुए कहा कि मां मैं तो पार्टी करने जा रहीं हूं।



बताते चलें कि सुहागनगरी फिरोजाबाद की बेटी सोनम ने अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में अपना जलवा दिखाया। वह आलराउंडर प्लेयर के रूप में टीम में खेलीं। सोनम बाएं हाथ की स्पिन बॉलर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। उन्हें टीवी में देखकर गांव व क्षेत्र के लोगों में काफी उल्लास रहा।  

सोनम जिले के राजा के ताल गांव में की रहने वाली हैं। वह साउथ अफ्रीका में हुए इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में खेलीं। पिता ने बताया कि फाइनल मैच देखने के लिए घर के बाहर एक बड़ा टीवी लगाया गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही। स्क्रीन पर सोनम को देखकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी छा गई।

daughter of Firozabad Sonam seeks parents blessings after winning final match of U-19 Women Cricket World Cup
गांव की गलियों में सीखा क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

पिता जिस कारखाने में काम करते थे, उसके पीछे करती थी अभ्यास

सोनम ने करीब दो साल तक क्रिकेट गांव की गलियों में ही सीखा। इसके बाद उसके पिता जिस कारखाने में काम करते थे, उस कारखाने के पीछे ओम ग्लास मैदान में क्रिकेट एकेडमी में प्रवेश लिया। यहीं से ही सोनम के दिन बदलने शुरू हो गए।
 
daughter of Firozabad Sonam seeks parents blessings after winning final match of U-19 Women Cricket World Cup
2018 में यूपी से अंडर 19 में खेलीं थीं - फोटो : अमर उजाला

2018 में यूपी से अंडर 19 में खेली थी सोनम

2018 में यूपी से अंडर 19 में खेली। इसके बाद 2019 में नेशनल क्रिकेट एकाडमी में बंगलुरू में प्रवेश लिया। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में खेलने को मौका मिला। वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज व साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में मौका मिला। अच्छा प्रदर्शन होने के कारण उसका चयन वर्ल्ड कप की टीम के लिए चयन किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughter of Firozabad Sonam seeks parents blessings after winning final match of U-19 Women Cricket World Cup
सोनम की पहले के मैचों में जीती गईं ट्रॉफियां - फोटो : अमर उजाला

सहेली डॉली बोली... आएंगे तो मिलेंगे गले

सोनम की सबसे खास सहेली डॉली बोली सोनम से यहां से जाने के दौरान बात हुई थी। उसे पूरा विश्वास था कि हमारी टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। सोनम की सोच बिल्कुल ठीक थी। सोनम अब आएगी तो उससे गले मिलने के साथ पार्टी लूंगी।
विज्ञापन
daughter of Firozabad Sonam seeks parents blessings after winning final match of U-19 Women Cricket World Cup
गांव में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला

परिवार में सबसे छोटी है सोनम

सोनम का पूरा परिवार राजा के ताल गांव में रहता है। सोनम की मां गुड्डी देवी बताती हैं कि उनकी पांच लड़कियां हैं। इसमें सोनम सबसे छोटी है। सोनम के पिता कारखाने में मजदूरी करते हैं। सोनम की मां गुड्डी देवी ने बताया कि सोनम की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उसके पिता ने दोनों समय मजदूरी की, ताकि खर्चा निकल सके। सोनम के ऊपर पूरे गांव को नाज है। भारत ने फाइनल मैच जीत कर वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed