फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rishabh had tried to stop Shipra from leaving the house; when she refused to listen, he set out carrying a loaded revolver.

Firozabad News: ऋषभ ने शिप्रा को रोका था घर से जाने से, नहीं मानने पर लोड रिवॉल्वर लेकर निकला था

Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rishabh had tried to stop Shipra from leaving the house; when she refused to listen, he set out carrying a loaded revolver.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। चर्चित कोटला चुंगी चौराहा गोलीकांड में पुलिस की पड़ताल तेजी से जारी है। हालांकि अस्पताल में उपचाराधीन घायल शिप्रा की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार देर शाम तक उसके अधिकारिक बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों की सलाह और पीड़िता के पूरी तरह असहजता से बाहर आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

वारदात के समय मौके पर लाइव वीडियो बनाए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। पुलिस को घटना से जुड़ी जो लाइव वीडियो फुटेज मिली हैं, उन्हें डिजिटल साक्ष्य के रूप में मजबूत करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ या एडिटिंग तो नहीं की गई है, जिससे कोर्ट में आरोपी के खिलाफ ठोस पैरवी की जा सके। वहीं, लाइव वीडियो बनाने वाले अज्ञात साथी की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

इधर, अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि 6 अक्तूबर यानी वारदात वाली रात आरोपी पति ऋषभ ने अपनी पत्नी शिप्रा को घर से बाहर जाने से मना किया था। शिप्रा वकील से मिलने की बात कहकर जाने की जिद कर रही थी। बात न मानने पर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसमें बच्चों ने बीच-बचाव कराया था। इसके बाद ऋषभ अत्यधिक गुस्से में आ गया और रिवॉल्वर लोड कर पत्नी को जान से मारने की नीयत से पीछा करते हुए घर से बाहर निकला था। कोटला चुंगी पर स्थित शिवा इंटरनेट सर्विस की दुकान में पत्नी को प्रेमी सनी ठाकुर के साथ शराब पीते हुए देखते ही उसने गोलियां चला दी थीं। इसमें सनी को दो और शिप्रा को चार गोलियां लगी थीं। दोनों का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शरीर में फंसी गोलियों के कारण सनी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। शनिवार यानी आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शरीर से गोलियां निकालने के लिए सनी का दूसरा बड़ा ऑपरेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में जांच की जा रही है, जो कि तथ्य, वीडियो व साक्ष्य सामने आ रहे हैं, विवेचक द्वारा उनको केस डायरी में शामिल किया जा रहा है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed