फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव : मुलायम सिंह का सैफई ब्लॉक हुआ अनारक्षित, बदले हालात में यादव परिवार की दावेदारी पर सवाल

Sun, 21 Mar 2021 03:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: Mulayam Singh's Saifai Block Unreserved, Will Yadav Family's Claims Remain ...?
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव में यूपी सरकार की ओर से किए गए फेरबदल के बाद आए हाईकोर्ट के आदेश पर 2015 को आधार मानकर चक्रानुक्रम आरक्षण प्रक्रिया के तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सैफई ब्लॉक की सीट अनारक्षित की श्रेणी में आ गई है। अब उनके परिवार का सदस्य दावेदारी कर सकेगा। इससे पहले दो मार्च को घोषित हुए आरक्षण में यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई थी।

Panchayat Election: Mulayam Singh's Saifai Block Unreserved, Will Yadav Family's Claims Remain ...?
मुलायम सिंह यादव- अखिलेश यादव - फोटो : PTI
हालांकि मुलायम के गांव में पहली बार एससी प्रधान बनेगा। इटावा में वर्ष 1989 से 2021 तक जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा ही काबिज रही है। उसमें भी पिछले 15 सालों से मुलायम सिंह के परिवार के व्यक्ति के पास ही जिले के प्रथम नागरिक का औहदा रहा है। वहीं, छह ब्लाकों पर सपा का ही परचम लहराता रहा।

 
Panchayat Election: Mulayam Singh's Saifai Block Unreserved, Will Yadav Family's Claims Remain ...?
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। यहां मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव उर्फ अंशुल लगातार दूसरी बार मैदान में हैं। इस महीने पंचायत चुनावों को लेकर राजनैतिक परिदृश्य तेजी से बदला। दो मार्च को जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट तो ओबीसी के लिए ही आरक्षित रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Election: Mulayam Singh's Saifai Block Unreserved, Will Yadav Family's Claims Remain ...?
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
परंतु मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई की ब्लाक प्रमुखी और प्रधानी की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। प्रधानी की कोई बात नहीं परंतु ब्लाक प्रमुख की सीट पर पिछले 25 सालों से मुलायम परिवार का ही कब्जा रहा है। पूर्व में जारी हुए आरक्षण से यह क्रम टूट सकता था। परंतु हाईकोर्ट के आदेश पर आरक्षण की नई नीति लागू हुई। शनिवार को जारी हुई पंचायत चुनावों के आरक्षण की अनंतिम सूची में सैफई अनारक्षित की गई है।  

 
विज्ञापन
Panchayat Election: Mulayam Singh's Saifai Block Unreserved, Will Yadav Family's Claims Remain ...?
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1995 से रहा है परिवार का कब्जा
सैफई ब्लाक अस्तित्व में आने के बाद पहली बार हुए क्षेत्र पंचायत के चुनाव में मुलायम के भतीजे रणवीर सिंह यादव पहले ब्लाक प्रमुख बने। 2005 में उनके निधन के बाद दूसरे भतीजे धर्मेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख हुए। 2010 में स्व रणवीर सिंह के पुत्र तेज प्रताप सिंह यादव ब्लाक प्रमुख बने। 2015 में स्व रणवीर सिंह यादव की धर्मपत्नी मृदुला यादव ब्लाक प्रमुख बनीं। तीन दिन पहले ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed