फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम की नातिन की शादी: एक साथ नजर आया यादव कुनबा, बहन के साथ तेजस्वी भी पहुंचे सैफई

Sun, 20 Jun 2021 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jun 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav granddaughter marriage, tejashwi yadav appear on wedding
मुलायम परिवार में शादी, तेजस्वी पहुंचे सैफई - फोटो : अमर उजाला

मुलायम परिवार की बेटी की शादी के कार्यक्रम में रविवार को सैफई में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। विवाह की खुशी के बीच हर किसी की निगाह परिवार में आपसी संबंधों पर टिकी हुई थी। दोपहर लगभग एक बजे मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली ने जयमाल फीरोजाबाद निवासी प्रो.अश्वनी यादव को पहनाया। वर-वधू द्वारा एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद सबसे पहले आशीर्वाद देने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे आए। पिता के साथ बेटे अखिलेश पत्नी डिंपल, चाचा शिवपाल (प्रसपा अध्यक्ष) और बिहार से आए लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी (राजद नेता) के साथ मंच पर पहुंचे।  उसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव परिवार के साथ खड़े हुए और सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। दीपाली सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं। बरात के आने से पहले सभी अतिथि पंडाल में पहुंच गए थे।

mulayam singh yadav granddaughter marriage, tejashwi yadav appear on wedding
तेजस्वी यादव भी पहुंचे सैफई - फोटो : अमर उजाला

फीरोजाबाद से आए प्रो. अश्वनी यादव ने बग्घी पर बैठकर अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज से बरात उठाई। हर्षोल्लास के साथ बरात द्वार पर पहुंची। जहां पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव ने बरात का स्वागत-सत्कार किया। 
 

mulayam singh yadav granddaughter marriage, tejashwi yadav appear on wedding
मुलायम परिवार में शादी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। पंडाल में प्रवेश उन्हीं लोगों को मिला जिनके पास निमंत्रण पत्र थे। वहीं, कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav granddaughter marriage, tejashwi yadav appear on wedding
मुलायम परिवार में शादी - फोटो : अमर उजाला
दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते शादी में शामिल होने के लिए बिहार के राजद नेता लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी नहीं आए।
विज्ञापन
mulayam singh yadav granddaughter marriage, tejashwi yadav appear on wedding
मुलायम परिवार में शादी - फोटो : अमर उजाला
उनके बड़े पुत्र तेजस्वी यादव अपनी छोटी बहनों के साथ आए हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती के आने की भी चर्चा थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे भी नहीं आ सकीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed