फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मामी परेशान मत होना..काम हो गया': भांजे के प्यार में अंधी महिला, पति के टुकड़े कर लाश ट्रॉली में भरकर फेंकी

Tue, 22 Apr 2025 03:48 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: विकास कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 03:48 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, शव ठिकाने लगाने के दौरान रोमान और उसका हिमांशु बोलेरो से गांव से 55 किमी दूर सुनसान जगह ले गए और ठिकाने लगाने के बाद रजिया को फोन कर कहा, परेशान मत होना...काम हो गया है। 

विज्ञापन
Naushad wife murdered him with the help of her lover nephew and his friend
लाल घेरे में पत्नी रजिया, पति नौशाद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के देवरिया स्थित मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद की हत्या पत्नी रजिया सुल्तान ने प्रेमी रोमान (ननद के बेटे यानी भांजे) और उसके दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर की थी। पति की हत्या के लिए प्रेमी के साथ पहले रजिया ने प्लानिंग की फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले छोटा ट्रॉली बैग निकाला। जब उसमें शव नहीं रख पाया तो बड़े ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया गया।

Naushad wife murdered him with the help of her lover nephew and his friend
Deoria Murder Case - फोटो : अमर उजाला

55 किलो मीटर दूर लाकर ठिकाने लगाई लाश
पुलिस के अनुसार, शव ठिकाने लगाने के दौरान रोमान और उसका हिमांशु बोलेरो से गांव से 55 किमी दूर सुनसान जगह ले गए और ठिकाने लगाने के बाद रजिया को फोन कर कहा, परेशान मत होना...काम हो गया है। सोमवार को एसपी विक्रांत वीर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि नौशाद की पत्नी रजिया ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दी गई। जबकि वारदात में शामिल वाहन के साथ महिला का प्रेमी रोमान और उसका दोस्त हिमांशु फरार है।

Naushad wife murdered him with the help of her lover nephew and his friend
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

खेत में मिली थी नौशाद की लाश
तरकुलवा क्षेत्र पकड़ी छापर पठ खौली में गांव के बाहर खेत में एक ट्रॉली बैग में एक शख्स का शव रविवार की सुबह मिला था। सूचना पर एसपी विक्रांत वीर फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की देर शाम को शव की शिनाख्त नौशाद पुत्र अली अहमद निवासी भटौली थाना मईल जनपद देवरिया के रूप में हुई। नौशाद के भाई की पत्नी नगमा खातून पत्नी दिलशाद अहमद की तहरीर पर पर मईल थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naushad wife murdered him with the help of her lover nephew and his friend
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नींद की गोली खिलाने के बाद की गई हत्या
विवेचना के क्रम में पुलिस टीम ने नौशाद की पत्नी रजिया सुल्तान उर्फ सिबा से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। रजिया ने बताया कि गांव निवासी प्रेमी (ननद के बेटे यानी भांजे) रोमान पुत्र एहसान के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। इस बारे में पति को पता चल गया था, इसलिए रोमान और उसके दोस्त विशौली माफी गांव निवासी हिमांशु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ मिलकर शनिवार की रात नौशाद के खाने में पहले नींद की दवा मिला दी। रात करीब दो बजे चापर, कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर गहरी नींद में सोए नौशाद की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Naushad wife murdered him with the help of her lover nephew and his friend
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी-चापड़ से काटी लाश
पुलिस ने रजिया को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मूसर व स्टील का चापड़ और खून लगा हुआ एक और ट्रॉली बैग, नौशाद का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जबह छापा मार रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed