फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट शूटआउट: 17 राउंड वाली मैग्जीन से अंशू ने मेराज को दो और मुकीम को मारी पांच गोली, अब तक पांच सस्पेंड

Sun, 16 May 2021 05:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 05:56 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Shootout: Anshu shot two shots to Meraj and five to Muqim in 17-round magazine
मुकीम, अंशू और मेराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिला जेल में गैंगवार करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर शार्पशूटर अंशू दीक्षित के खिलाफ कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जेल अधीक्षक एसपी त्रिपाठी ने अंशू के खिलाफ धारा 302 के तहत रिपार्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने अंशू के खिलाफ धारा 307, 342, 504, 506, 25 आर्म्स एक्ट और 7 सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, अब तक जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी, जेलर महेंद्र पाल, हेड वार्डर संजय खरे, वार्डर हरीशंकर राम और एक पीएसी जवान को गृह सचिव उप्र ने निलंबित कर दिया है। अशोक सागर को जेल का नया अधीक्षक बनाया गया है। शनिवार को ही नए अधीक्षक ने कार्यभार संभाल लिया। आईजी के. सत्यनारायणा ने बताया कि अभी और भी कई लोगों पर गाज गिर सकती है। बता दें कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार को ईद के दिन सुबह लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया था। जेल में पूर्वाचंल के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से कुख्यात अपराधी मुकीम काला व मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला था।
Chitrakoot Shootout: Anshu shot two shots to Meraj and five to Muqim in 17-round magazine
अंशू दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बंदियों के चेहरे में दिखा खौफ
शुक्रवार को जेल परिसर में ताबड़तोड़ गोलियों चलाकर तीन बंदियों की मौत का नजारा देखने वाले अन्य बंदियों के चेहरे पर दूसरे दिन शनिवार को भी खौफ दिखा। सूत्रों के अनुसार, कई ने तो आधे पेट ही खाना खाया और कई तो इस विषय में आपस में दिनभर चर्चा करते रहे। नए जेल अधीक्षक अशोक सागर ने पूरे जेल का निरीक्षण कर बंदियों का भी हालचाल लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने शनिवार को पुलिस टीम फिर पहुंची और शूटआउट वाले स्थान पर घेरा बनाया गया है। कई बंदियों से पूछताछ की गई है। (संवाद)

 
Chitrakoot Shootout: Anshu shot two shots to Meraj and five to Muqim in 17-round magazine
मुकीम काला और चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala
मेराज को दो और मुकीम को मारी पांच गोली
जेल में गैंगवार के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने 9 एमएम पिस्टल से 15 गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोली मेराज अली और पांच मुकीम काला को मारी। बाकी गोलियां हवाई फायरिंग और पुलिस मुठभेड़ के दौरान चलाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि मेराज व मुकीम को अंशू ने नजदीक से गोली मारी थी, जिससे कई गोली आरपार हो गई। एएसपी शैलेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेराज अली के शरीर में दो गोली एक सिर के पास दूसरी कमर के ऊपर लगी है। मुकीम के शरीर में पांच फायर इंजरी है। उसके सिर, कनपटी, सीने पेट कमर के पास गोली मारी गई। गोली बेहद नजदीक से मारे जाने से आरपार हो गई है। उधर, मुठभेड़ में ढेर अंशू दीक्षित के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और 15 खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक मैग्जीन भी मिली है। (संवाद)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot Shootout: Anshu shot two shots to Meraj and five to Muqim in 17-round magazine
चित्रकूट जेल गैंगवार - फोटो : amar ujala
17 गोली वाली मैग्जीन से अंशू ने किए थे फायर
जिस पिस्टल से शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने ताबड़तोड़ फायर किए, उसमें दो कारतूस बचे हैं। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी की मानें तो यह मैग्जीन 17 गोली वाली है, जिसमें 15 गोलियां चलाई गई हैं। सात गोली यदि मेराज व मुकीम को मारी गई हैं तो बाकी आठ गोलियां पुलिस टीम पर और हवाई फायरिंग में प्रयोग की गई।

 
विज्ञापन
Chitrakoot Shootout: Anshu shot two shots to Meraj and five to Muqim in 17-round magazine
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala
मंदाकिनी किनारे हुआ अंशू का दाह संस्कार
अंशू दीक्षित का दाह संस्कार चित्रकूट में ही मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट में उनके पिता जगदीश दीक्षित ने किया। दाह संस्कार के लिए पंडितों को भी बुलाया गया। वहीं मुकीम काला व मेराज अली के शव परिजन अपने घर ले गए। मुकीम काला के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस 25 हजार रुपये में बुक की गई। दाह संस्कार के पहले अंशु का समय से पोस्टमार्टम न होने से पिता परेशान दिखे। इस मौके पर अंशू की मां निशा व एक रिश्तेदार अमित भी मौजूद था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed