फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट जेल गैंगवार का मामला: अंशू ने दो वीडियो किए थे वायरल, एक में हत्या की जताई थी आशंका

Sat, 15 May 2021 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 May 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout case update news, viral videos of Anshu
अंशू दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंशू दीक्षित ने रायबरेली जेल में रहते हुए बड़ा कांड किया था। एक के बाद एक दो वीडियो जेल से उसने वायरल किए थे। इसके बाद जेल के अफसरों पर कार्रवाई हुई थी। एक वीडियो में उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसका कहना था कि जेल प्रशासन और एसटीएफ उसकी हत्या की साजिश रच रही है। जेल में पीट-पीटकर या पेशी के दौरान एनकाउंटर करने की साजिश रची जा रही है। हालांकि अब वह कथित गैंगवार में मारा गया। रायबरेली जेल में रहते हुए पहले वायरल वीडियो में अंशू शराब पीते दिख रहा था। उसमें उसके गुर्गे भी शामिल थे। बेड पर शराब के साथ असलहों और कारतूस का जखीरा था। वीडियो में दिख रहे अपराधी किसी को फोन पर धमकी देते सुनाई दे रहे थे।
Chitrakoot jail shootout case update news, viral videos of Anshu
जेल के शस्त्रागार के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
इसके बाद अंशू व उसके दो साथियों ने एक और वीडियो बनाया। जिसमें खुद की हत्या होने की आशंका जताई थी। करीब ढाई साल बाद अंशू जेल में मारा गया। 
 
 
Chitrakoot jail shootout case update news, viral videos of Anshu
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala
इसलिए वायरल किए थे वीडियो
एक पुलिस अफसर ने बताया कि अंशू ने साजिश के तहत वीडियो वायरल किए थे। उसका मकसद था कि जेल के अफसरों को हटवाना। उसमें वह कामयाब भी हुआ था। जेल के सभी उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout case update news, viral videos of Anshu
जांच कर निकलते अधिकारी - फोटो : amar ujala
मुकीम का भी वीडियो वायरल
वर्ष 2016 में शामली पुलिस ने मुकीम को पकड़ा था। पुलिस जब उससे पूछताछ कर रही थी तब एक वीडियो बनाया गया था। यह मुकीम के मारे जाने के बाद वायरल हुआ है। इसमें पुलिसकर्मी उसको थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी कहता है कि अपराध छोड़ दो वरना जेल से निकलने के एक महीने बाद मारे जाओगे।
 
विज्ञापन
Chitrakoot jail shootout case update news, viral videos of Anshu
गेट पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
ये था मामला
चित्रकूट की हाई सिक्योरिटी सुरक्षा से लैस रगौली जेल शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी थी। सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल दीक्षित उर्फ अंशू ने दो कुख्यात अपराधियों मुकीम काला और मेराजुद्दीन को गोलियों से भून डाला था। बाद में पुलिस ने अंशुल को भी मार गिराया। अंशुल और पुलिस के बीच जेल के अंदर करीब आधे घंटे मुठभेड़ चली। मारा गया अपराधी मेराजुद्दीन मुख्तार गैंग का शातिर गुर्गा था। शातिर अपराधी अंशुल दीक्षित करीब डेढ़ वर्ष से चित्रकूट जेल में बंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed