{"_id":"63aee236beccad740862cac8","slug":"oxygen-cylinder-blast-in-chandauli-two-people-were-torn-to-pieces-area-was-shaken-by-explosion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandauli Oxygen Cylinder Blast: दो के उड़े चीथड़े, तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मौत का मंजर देख कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Oxygen Cylinder Blast: दो के उड़े चीथड़े, तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मौत का मंजर देख कांप उठे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में शुक्रवार हुए एक हादसे से नगरवासियों के रोंगटे खड़े हो गए। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित निजी अस्पताल के पास पिकअप से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। सिलेंडर उतार रहे दो लोगों (चालक और खलासी) के चीथड़े उड़ गए और करीब सौ मीटर तक दोनों के शरीर के अंग फैले हुए थे। घटनास्थल पर खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। धमाका इतनी तेज था कि एक किमी तक इसकी आवाज सुनी गई और आसपास के कई भवनों और इमारतों के शीशे और ग्रिल टूट गए।
मौके पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल और सीओ अनिरुद्ध सिंह ने हालात का जायजा लिया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शवों के हिस्सों को बरामद करके पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जमा किए हैं। जो भी सच होगा सामने आ जाएगा।
2 of 9
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतनी तेज था कि उन्हें लगा कि उनके काम के पर्दे फट गए। पल भर में आंख के सामने अंधेरा छा गया। जब होश संभाला तो देखा चीख-पुकार मची है। काफी देर तक कुछ समझ नहीं आया। शड़क पर पड़े शवों के टुकड़ों के देखा तो सहम उठे।
3 of 9
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के लॉट नंबर-2 राजन पाल (26) और कूढ़कला गांव निवासी चंद्रभानु (30) रोज की तरह शुक्रवार को भी रविनगर स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने आए थे। राजन पिकअप से अस्पताल के पास पहुंचा और दोनों सिलिंडर उतारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
तभी करीब सुबह 9.56 बजे सिलिंडर में तेज धमाका हो गया। इससे राजन का सिर धड़ से अलग होकर 20 मीटर दूर अस्पताल परिसर में गिरा। वहीं, चंद्रभानु का दाहिना हाथ उखड़ गया और पूरा चेहरा जल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव के चीथड़े सौ मीटर तक बिखरे मिले।
विज्ञापन
5 of 9
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
पास से गुजर रहा ईंट लदे ट्रैक्टर का ड्राईवर डरकर वहीं ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने ट्रैक्टर को हटवाया और शवों के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।