तीन दिवसीय ( 22, 24 और 25 अक्तूबर) एयर शो की भीड़ संभालने में मास्टर प्लान काम आया। इसकी तैयारी 20 दिन पहले से की गई थी। रोजाना छह घंटे व्यवस्थाएं परखी गईं। आयोजन स्थल के 10 किलोमीटर के दायरे का मानचित्र बनाया गया।
एयर शो: 20 दिन पहले से हर रोज छह घंटे की तैयारी, मास्टर प्लान से संभाली 12 लाख की भीड़; गलियों को किया बंद
अमरेंद्र पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैली।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:30 PM IST
सार
वाराणसी में एयर शो के आखिरी दिन उम्मीद से ज्यादा भीड़ चंदौली की तरफ उमड़ी। भीड़ नियंत्रण के लिए संकरी गलियों को बंद करना पड़ा। करीब 12 लाख लोगों की भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने 20 दिन पहले से रोजाना छह घंटे तैयारी की थी। मास्टर प्लान के जरिए आयोजन और यातायात व्यवस्था को संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन