उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी के आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि 19 सितंबर को किशोरी को साथ लेकर प्रिंस दो दिन तक इधर-उधर रहा। 22 सितंबर को मधुमक्खी पालन का काम करने वाले अपने फूफा प्रमोद से फोन पर बात कर डिबाई पहुंचा। प्रमोद के ही कहने पर मकान मालिक ने उन्हें कमरा दिया था। मकान मालिक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह दोनों भाग कर आए हैं। उन्हें बताया गया था कि दोनों शादीशुदा हैं।
UP: फूफा ने ही दिलाया कमरा, बाद में पुलिस को लेकर पहुंचा, प्रेमिका की हत्याकर खुदकुशी मामले में नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:14 PM IST
सार
परिजनों की तहरीर पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 20 सितंबर को किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वह 19 सितंबर से घर से लापता हुई थी। जांच में सामने आया कि किशोरी को प्रिंस (25) अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन