लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस को देखकर प्रेमी युवक ने पहले किशोरी के सिर में गोली मारी फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डिबाई के मोहल्ला सराय किशन में बृहस्पतिवार तड़के हुई। युवक हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव फकरेड़ा का निवासी था, जबकि किशोरी मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा की थी।
प्रेमिका को मारकर दी जान: हथियार न चलाएं... पुलिस देती रही चेतावनी, युवक ने पहले किशोरी फिर खुद को मारी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:05 PM IST
सार
पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले किशोरी के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि वे हथियार न चलाएं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन