कानून का खौफ जब खत्म हो जाए और खाकी सुस्त पड़ जाए, तो अंजाम बुलंदशहर के खुर्जा स्थित आरजेएस फिटनेस जिम जैसा ही होता है। बुर्ज उस्मान पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात जो हुआ, उसने पुलिसिया इकबाल की धज्जियां उड़ा दीं।
जहां युवाओं को सेहत बनाने के लिए आना था, वहां शराब के दौर चले और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस बार-बार हो रहे विवादों के बाद भी इस अड्डे पर मेहरबान क्यों थी?
सुभाष मार्ग स्थित यह जिम पिछले सात महीनों से सुर्खियों में था। दिसंबर में जिम संचालक जीतू सैनी ने ककराला के पास फायरिंग की थी। जीतू इस वक्त जेल में है।
2 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी में नेहरूपुर चुंगी पर जिम के लड़कों ने मारपीट की। बावजूद इसके पुलिस ने जिम की गतिविधियों पर नजर रखने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां देर रात तक नशे का खेल चलता था, लेकिन पुलिस की पीआरवी महज खानापूर्ति के लिए गश्त करती रही।
3 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद जब पुलिस ने जिम के भीतर कदम रखा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। चारों तरफ शराब की बोतलें, बीयर की केन और सिगरेट के अधजले पैकेट बिखरे पड़े थे। साफ है कि हत्यारे बेखौफ होकर पहले नशा करते रहे और फिर खूनी खेल खेला। 800 मीटर दूर बैठी पुलिस को न चीखें सुनाई दीं और न गोलियों की तड़तड़ाहट।
4 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब सवाल यह है कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकारी कोई एक्शन लेंगे या चुप्पी साध ली जाएगी। हालांकि, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार देर रात मौके पर पहुंच कर यह कहते हुए संकेत जरूर दिए कि लापरवाही मिलने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
5 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।