बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर कांड के बाद न्याय की मांग को लेकर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। घटना से आक्रोशित मृतक पक्ष की महिलाओं ने रविवार को खुर्जा कोतवाल का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। खून के बदले खून के नारों के बीच महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं अपना दर्द और गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार को मृतकों के घर के बाहर खुर्जा कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद थे। तभी परिवार की महिलाएं एकत्र होकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचीं।
2 of 13
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में मृतकों के घर के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं बेहद भावुक और आक्रोशित हैं। एक महिला पुलिसकर्मियों के सामने चिल्लाते हुए कह रही है, मेरे तीन मरे हैं, मुझे छह की लाश चाहिए, तभी मुझे सब्र आएगा।
3 of 13
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में शव पहुंचने के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं का आरोप है कि इस जघन्य अपराध ने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हंगामे के दौरान खुर्जा कोतवाल और अन्य पुलिस अधिकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास करते रहे।
4 of 13
शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आश्वासन दिया कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी महिलाएं तत्काल कार्रवाई और आरोपियों के लिए कठोरतम दंड की मांग पर अड़ी रहीं। हंगामे की सूचना पर सीओ खुर्जा शोभित कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। हंगामे और विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
5 of 13
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में डीआईजी, दिन में एडीजी पहुंचे खुर्जा
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आधी रात को ही मेरठ रेंज के डीआईजी और रविवार दोपहर को एडीजी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।