28 जुलाई 2016 की रात जब एक बदमाश ने कार से 14 वर्षीय किशोरी को बाहर खींचा और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की तो वह गिड़गिड़ाने लगी। उसने बदमाश से कहा कि अंकल मुझे छोड़ दो। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। पहले बदमाश ने उसकी जेब में रखे 10 रुपये निकालकर अपनी जेब में रखे और फिर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसको पिता की हत्या करने की धमकी दी।
नेशनल हाईवे-91 पर दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट उस रात मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और परिवार के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में सिलसिलेवार बताई थी। उसने बताया कि 28 जुलाई की रात वह अपने पिता और मां के साथ कार से शाहजहांपुर स्थित पैतृक घर जाने के लिए निकली थी। वहां उनके परिवार में तेरहवीं का कार्यक्रम था।
2 of 16
हाईवे कांड मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आरोपी धर्मवीर, सुनील व नरेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से निकलने के बाद वह गाजियाबाद में ही अपने ताऊ के यहां गए। वहां से कार में ताऊ, ताई व उनका बेटा भी सवार हो गए। कार पीड़िता के पिता चला रहे थे। देर रात करीब एक बजे सभी लोग खुर्जा हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट पहुंचे। तभी कार में कुछ टकराने की आवाज आई, लेकिन पिता ने कार नहीं रोकी। कुछ सेकंड बाद फिर से कार में कुछ टकराने की आवाज आई।
3 of 16
हाईवे कांड मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आरोपी जुबेर व साजिद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार पीड़िता के पिता ने कार रोक दी और नीचे उतरकर जांच करने लगे कि कार में कोई खराबी तो नहीं। जैसे ही पीड़िता के पिता कार को चेक कर अंदर बैठने लगे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तमंचे के बल पर पीड़िता के पिता, ताऊ व भाई को कार से नीचे उतार लिया।
4 of 16
हाईवे कांड के दौरान जांच करने पहुंचे तत्कालीन नवनियुक्त एसपी सिटी व देहात कोतवाली प्रभारी(फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़िता को कार से नीचे उतारा और खेत में ले गया बदमाश
पांच बदमाश उन्हें सड़क पार एक खेत में ले गए। वहां उनके हाथ-पांव बांधकर जमीन पर लेटा दिया। पीछे वाली सीट पर पीड़िता, उसकी मां व ताई बैठे हुए थे। पूछने पर बदमाशों ने कहा कि वह उन्हें भी अन्य परिजनों के पास ले जा रहे हैं। इसी दौरान एक बदमाश वहां आया। उसने पीड़िता को कार से नीचे उतारा और खेत में ले गया।
5 of 16
हाईवे कांड की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गलत काम करने की कोशिश
वहां बदमाश ने पीड़िता के लोअर की जेब में रखे 10 रुपये निकाले और अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद बदमाश पीड़िता के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। तभी एक अन्य बदमाश वहां आया और कहा कि यह बहुत छोटी है। इसे रहने दो। उसने पीड़िता को कार में ले जाकर बिठा दिया। एक अन्य बदमाश फिर से वहां आया और कार से उसकी मां को खींच कर खेत में ले गया। करीब 10 मिनट बाद मां वापस लौटी तो रो रही थी। उनके साथ दुष्कर्म किया गया था।