फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं: राम बरात शोभायात्रा में छाया आस्था का उल्लास, कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग; तस्वीरें

Thu, 15 Oct 2026 10:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 10:43 PM IST
सार

बदायूं में श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से बृहस्पतिवार को भव्य राम बरात शोभायात्रा निकाली गई। बिरुआबाड़ी मंदिर से आरंभ हुई इस यात्रा में राजस्थानी लोककला, हरियाणा के ढोल और पंजाब के भांगड़े का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों पर नगर पालिका द्वारा कालीन बिछाई गई तथा पूर्व मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
spirit of devotional joy permeated the 'Ram Barat' procession in Budaun
बदायूं में धूमधाम से निकली राम बरात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं में भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव पर शहर की सड़कों पर आस्था, उल्लास और भारतीय संस्कृति के विविध रंग एक साथ नजर आए। श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई श्रीराम विवाह की भव्य शोभायात्रा में राजस्थानी लोककला से लेकर हरियाणा के ढोल और पंजाब के भांगड़े तक का संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम की सुसज्जित सवारी के दर्शन करने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बृहस्पतिवार देर रात तक लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक उल्लास के साथ शहर की सांस्कृतिक विविधता भी दिखाई दी।

Trending Videos
spirit of devotional joy permeated the 'Ram Barat' procession in Budaun
राम बरात में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा 
श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी की की ओर से शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर से बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई शोभायात्रा में इस बार राजस्थानी थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राजस्थान के जोधपुर, जयपुर और अन्य क्षेत्रों से आए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अपनी लोककला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। 

spirit of devotional joy permeated the 'Ram Barat' procession in Budaun
राम बरात में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां 
जयपुर से आए ब्रास बैंड की धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया तो हरियाणा के कलाकारों के ढोल और पंजाब के भांगड़ा दल ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक पर लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
spirit of devotional joy permeated the 'Ram Barat' procession in Budaun
राम बरात में शामिल भगवान श्रीराम की झांकी। - फोटो : स्रोत- आयोजक
भगवान श्रीराम की सवारी को आकर्षक ढंग से सजाया था। शोभायात्रा में धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं की झलक दिखाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ तीन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत, रवि वैश्य, सचित्र प्रकाश, रवि नंदन गुप्ता, सार्थक गुप्ता, गर्वित वैश्य, अगम गुप्ता और पंकज वैश्य आदि ने व्यवस्था बनाई।
 
विज्ञापन
spirit of devotional joy permeated the 'Ram Barat' procession in Budaun
पूर्वा मंत्री आबिद रजा ने किया राम बरात का स्वागत । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभायात्रा रूट पर बिछाई कालीन, पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, स्टैट बैंक, लावेला चौराहा होते हुए गांधी ग्राउंड में पहुंची। शोभायात्रा के रूट पर नगर पालिका की ओर से कालीन बिछाई गई। इससे राम बरात शोभायात्रा की शोभा और ज्यादा बढ़ गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मढ़ई चौक पहुंचकर शोभायात्रा का स्वागत किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed