फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा: मर्दों से मिला एक जैसा धोखा, तंग आकर दोनों ने कर ली शादी; देखें Video

Tue, 13 May 2025 07:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 May 2025 07:31 PM IST
सार

सपना ने कहा कि शादी से हम दोनों ही बहुत खुश हैं। यहां से सबसे पहले वह अपने घर जाएंगे। अगर घर वालों ने विरोध किया तो दोनों दिल्ली चले जाएंगे। वहां दोनों रहेंगे। मेहनत करके अपना एक अशियाना भी बनाएंगे। उन्हें पुरुष जाति से नफरत हो गई है।

विज्ञापन
In Badaun two women got married to each other when their men cheated them
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बदायूं जिले की दो युवतियों को शादी में धोखा मिला तो उन्हें पुरुषों से नफरत सी होने लगी। दोनों की मुलाकात जॉब करते समय दिल्ली में हुई तो पहले तीन महीने तक साथ रहीं फिर साथ जीने मरने की कसम खा ली। मंगलवार को दोनों ने एक दूसरी से शादी कर ली। शादी मंदिर से लेकर कोर्ट में भी अधिवक्ताओं की देखरेख में कराई गई। शादी के बाद दोनों युवतियों ने कहा कि हम दोनों एक साथ जीवन यापन बहुत ही खुशी से करेंगे। दोनों शादी के बाद खुश नजर आईं।

Trending Videos
In Badaun two women got married to each other when their men cheated them
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

एक ने पति तो दूसरी ने पत्नी धर्म निभाने की खाई कसम
जिले के अलापुर क्षेत्र व शहर में रहकर बड़ी हुई दो युवतियों ने मंगलवार को समलैंगिक शादी कर ली। एक युवती ने पति तो दूसरी ने पत्नी धर्म निभाने की कसम खाई। दोनों युवतियों की कुछ दर्द भरी कहानी ऐसी है कि सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे। एक युवती ने बताया कि उसको एक युवक से प्यार हुआ और धीरे धीरे दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। युवक ने हिन्दू बनकर शादी रचा ली लेकिन बाद में सामने आया कि वह गैर समुदाय का युवक है। इस पर दोनों अलग हो गए। युवती दिल्ली में एक फैक्टरी में जॉब करने लगी।

In Badaun two women got married to each other when their men cheated them
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

दोनों को मिला एक जैसा धोखा
जॉब करते समय सह कर्मी एक युवती से उसकी मुलाकत हुई और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक दूसरे को समझा और अपना दुख दर्द एक दूसरे को बताने लगीं। कहानी जब एक ने दूसरी की सुनी तो दंग रह गईं। क्योंकि दोनों को एक ही तरह से फेसबुक के जरिए युवक से प्यार हो गया। युवक ने नाम बदलकर उसके साथ शादी करने की बात कहीं तो दोनों ने परिवार की बिना मर्जी के ही शादी कर ली। बाद में पता लगा कि जिससे शादी की है वह तो गैर समुदाय का युवक है और दोनों अलग अलग रहने लगे। शहर की कचहरी में करीब पांच घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Badaun two women got married to each other when their men cheated them
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा
मीरा (काल्पनिंग नाम) ने दुल्हन बनकर पति सपना के गले में जयमाला पहनाई। सपना ने कहा कि पत्नी मीरा को पलकों पर बिठाकर रखेंगे। जो धोखा हम दोनों ने पुरुषों से खाया है, एस धोखे की भरपाई हम दोनों एक दूसरे से प्यार करके करेंगे।

विज्ञापन
In Badaun two women got married to each other when their men cheated them
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

पहले परिजनों को बताएंगे, नहीं माने तो दिल्ली आशियाना बनाएंगे
सपना ने कहा कि शादी से हम दोनों ही बहुत खुश हैं। यहां से सबसे पहले वह अपने घर जाएंगे। अगर घर वालों ने विरोध किया तो दोनों दिल्ली चले जाएंगे। वहां दोनों रहेंगे। मेहनत करके अपना एक अशियाना भी बनाएंगे। उन्हें पुरुष जाति से नफरत हो गई है। यही वजह है कि अब दोनों एक साथ पति पत्नी के रूप में रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed