फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा: बदायूं के ककोड़ा मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी; तस्वीरें

Fri, 15 Nov 2024 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

Kartik Purnima Ganga Snan: ककोड़ा मेले को रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहा जाता है। बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर लगे मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। तस्वीरों में देखिए ककोड़ा मेले की रौनक...

विज्ञापन
devotees took bath in Ganga at Kakoda Mela Budaun on Kartik Purnima
ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के ककोड़ा मेले में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि के बाद स्नान शुरू हुआ तो गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। स्नान के दौरान कोई हादसा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, जो नाव से नजर रख रहे हैं। गोताखोंरों को भी गंगाघाट पर कुछ-कुछ दूरी पर तैनात किया गया है। ककोड़ा मेले में मीना बाजार, बर्तन, लकड़ी के खिलौने व सामान आदि का बाजार लगा है। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। बच्चों ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद उठाया। 

devotees took bath in Ganga at Kakoda Mela Budaun on Kartik Purnima
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी 
कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य घाट तक गंगा की बहती धार पहुंचेगी या नहीं इसको लेकर काफी ज्यादा असमंजस था। अमर उजाला ने इस ओर प्रशासन का ध्यान केंद्रित किया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार के लिए गंगा स्नान को लेकर 18,000 क्यूसेक पानी कछला में बनाए रखने के लिए पत्राचार किया था। इसके साथ ही पूर्व में बंद हुई बहती धार को दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया। यह प्रयास सफल भी रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में खूब पानी आ गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 

devotees took bath in Ganga at Kakoda Mela Budaun on Kartik Purnima
केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया उद्घाटन
ककोड़ा मेले का बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, डीएम निधि श्रीवास्तव ने विधि विधान से शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती की गई। मेले में पहुंचे अतिथियों का बच्चों ने बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees took bath in Ganga at Kakoda Mela Budaun on Kartik Purnima
ककोड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बृज के कलाकारों ने बांधा समा
जिला पंचायत की ओर से मेला परिसर में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए जो इंतजाम कराए गए हैं। उनमें बृज के कलाकारों ने अपनी पेशकश से समा बांध दिया। दर्शकों ने कठपुतली का नाच भी देखा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बृज की मंडली के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। श्रीकृष्ण जन्म से लेकर रास रचने की लीला के दौरान कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। 

विज्ञापन
devotees took bath in Ganga at Kakoda Mela Budaun on Kartik Purnima
ककोड़ा मेला - फोटो : अमर उजाला
मेले में लगे भंडारे
श्रद्धालुओं की सेवाभाव के लिए पूर्णिमा से एक दिन पहले ही मेले में भंडारे शुरू हो गए। कई श्रद्धालुओं ने मेले में भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी खाने-पीने के लिए कोई दिक्कत नहीं हुई। बता दें कि सैकड़ों लोग यहां मेले में भंडारा कराकर पुण्य कमाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed