बदायूं के ककोड़ा मेले में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि के बाद स्नान शुरू हुआ तो गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। स्नान के दौरान कोई हादसा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, जो नाव से नजर रख रहे हैं। गोताखोंरों को भी गंगाघाट पर कुछ-कुछ दूरी पर तैनात किया गया है। ककोड़ा मेले में मीना बाजार, बर्तन, लकड़ी के खिलौने व सामान आदि का बाजार लगा है। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। बच्चों ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद उठाया।
कार्तिक पूर्णिमा: बदायूं के ककोड़ा मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:38 PM IST
सार
Kartik Purnima Ganga Snan: ककोड़ा मेले को रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहा जाता है। बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर लगे मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। तस्वीरों में देखिए ककोड़ा मेले की रौनक...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन