फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं हत्याकांड: मुख्य आरोपी की हैवानियत देख सहमे ग्रामीण, खेमकरन को बचाने की नहीं जुटा पाए हिम्मत

Wed, 14 Oct 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 14 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहनगला गांव में पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की हत्या बेरहमी से की गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अवनीश ने खेमकरन पर करीब 20 मिनट तक ईंटों से प्रहार किए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एकजुट होकर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। जानें हत्याकांड की पूरी कहानी... 

विज्ञापन
Budaun murder case Villagers horrified by the main accused brutality
मंगलवार को फतेहनगला गांव में हुई थी वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को जिस वक्त आरोपी अवनीश, पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन (50 वर्ष) की हत्या करने के लिए ताबड़तोड़ ईंटों व पत्थरों से वार कर रहा था, उस वक्त उसकी हैवानियत से आसपास के ग्रामीण खौफ खा गए। मुख्य आरोपी और उसके साथियों से ग्रामीण दहशत में आ गए और खेमकरन को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जब खेमकरन के भतीजे व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। परिवार की महिला को पटक दिया। इससे महिला को चोट आई। परिजनों के मुताबिक खेमकरन की जान लेने तक आरोपी उनके सिर और चेहरे पर वार करता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट तक आरोपी वार करता रहा। खेमकरन के खून से उसकी टी-शर्ट तक सन गई थी।



घटना से संबंधित वीडियो
Trending Videos
Budaun murder case Villagers horrified by the main accused brutality
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, हमले के दौरान अवनीश लगातार खेमकरन को ललकारता रहा। वह कहता रहा कि बुलाओ अपने बचाने वाले को। हमलावरों के इस आक्रामक रवैये के चलते आसपास मौजूद ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। किसी तरह परिवार के लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए थे। हमले में खेमकरन के भतीजे किशनपाल, उनकी पत्नी हेमवती और रामबहादुर को भी चोटें आईं। पास में दरांती और खुरपी पड़ी थी। वह तक खून से सन गई थी। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर खून से सनी ईंटें और पत्थर मिले हैं, जिन्हें टीम ने साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया है।

Budaun murder case Villagers horrified by the main accused brutality
घटनास्थल पर शव सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों के कार्रवाई का भरोसा देने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। चार भाइयों में तीन की मौत होने पर महेंद्र ही रह गए: मेवाराम के चार बेटे थे। खेमकरन, चन्द्रपाल, यादराम व महेंद्र। चंद्रपाल व यादराम की पहले की मृत्यु हो चुकी है। अब खेमकरन की मौत हो गई। तीन भाइयों की मौत से महेंद्र बेहद दुखी हैं। वह ही बचे हैं। परिजनों ने बताया कि चंद्रपाल और खेमकरन की शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun murder case Villagers horrified by the main accused brutality
ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पेड़ से बांधकर अवनीश की लगाई पिटाई
वारदात के बाद पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुख्य आरोपी अवनीश को दबोच लिया। ग्रामीणों ने पहले उसके दोनों हाथ बांधे। इसके बाद खींचकर ले जाकर पेड़ से बांध दिया। लोहे के तार से हाथ बंधने के बाद उसी तार से पेड़ से बांध दिया। इसके बाद रस्सी से और कसकर बांध दिया। इस दौरान कई महिलाओं ने आरोपी पर थप्पड़ बरसाए। पुरुषों ने भी उसकी पिटाई लगई। इस दौरान भी वह ग्रामीणों से गाली-गलौज करता रहा। उसके चेहरे पर जरा भी सिकन नहीं थी। 

विज्ञापन
Budaun murder case Villagers horrified by the main accused brutality
आरोपी अवनीश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद पहुंची पुलिस ने रस्सी खोलकर उसे हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। खेमकरन और आरोपी अवनीश का घर आमने-सामने है। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ बिल्सी आलोक सिद्ध, नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिसौली इंस्पेक्टर सर्वेद्र कुमार शर्मा और वजीरगंज अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed