फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा देखिए हाईवे का हाल: छह किलोमीटर के रास्ते में 623 गड्ढे, सबूत हैं सड़कों की ये पांच तस्वीरें

Wed, 01 Sep 2021 04:55 PM IST
कपिल kapil रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
UP News: 623 pit in six kilometer on Highway road in Bijnor city and see photos
बिजनौर में हाईवे पर गड्ढे - फोटो : amar ujala

आप बिजनौर से मेरठ जा रहे हैं तो सावधान रहिए। शहर से निकलने के दो किलोमीटर बाद ही आपकी राह कठिन हो सकती है, क्योंकि इस राह में गड्डे ही गड्ढे हैं। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के चक्कर चौराहे से बैराज पुल तक के गड्ढे गिने तो संख्या चौंकाने वाली थी। इस चौराहे से दो से तीन किमी तक तो सात गड्ढे मिले, लेकिन आखिरी पांच से छह किलोमीटर की दूरी में 623 गड्ढे मिले। इनमें से कई खाई का रूप ले चुके हैं, जो रात में बड़े ट्रक के पलटने का भी कारण बन सकते हैं। अब सवाल उठता है कि प्रशासन द्वारा तीन से चार बार चेतावनी देने के बावजूद भी यह गड्ढे नहीं भरे गए तो किसके कहने पर इसकी हालत सुधर पाएगी। 



पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने स्वयं एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही हाईवे के गड्ढे भरने की चेतावनी दी थी। साथ ही किसी की जान गड्ढों के कारण जाने पर एफआईआर कराने को भी कहा था। इसके बावजूद बैराज रोड का हाल जस का तस है। चेतावनी के बाद अफसरों को दिखाने के लिए शहर से बैराज की ओर कुछ दूरी तक गड्ढे जरूर भरे गए, लेकिन करीब दो किलोमीटर बाद डरावना सफर शुरू हो जाता है। गड्ढे ऐसे कि दोपहिया वाहन का संतुलन बिगड़ना तो तय है ही, बड़े वाहन भी अधिकतर संतुलन खोते दिख जाते हैं।

UP News: 623 pit in six kilometer on Highway road in Bijnor city and see photos
हाईवे पर गड्ढे - फोटो : amar ujala

समय: दोपहर के 12:10 बजे
बैराज रोड पर सड़क किनारे एक पिकअप खड़ी दिखाई दी। पिकअप में सामान लादकर मेरठ ले जा रहे सोनू शर्मा ने बताया कि गड्ढे में पहिया गिरा तो जोर का झटका लगा। इससे डीजल का पाइप टूट गया और गाड़ी को सड़क किनारे रोकना पड़ा। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद पिकअप ठीक हो सकी।

UP News: 623 pit in six kilometer on Highway road in Bijnor city and see photos
बिजनौर में सड़कों का हाल। - फोटो : amar ujala

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक से जब बैराज रोड के गड्ढों के बारे में बात की गई तो उन्होंने इस रोड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: 623 pit in six kilometer on Highway road in Bijnor city and see photos
सड़कों का हाल। - फोटो : amar ujala

इसके बाद डीएम बिजनौर को पत्र लिखकर इस रोड की दयनीय स्थिति के बारे में अवगत कराया। साथ ही एनएचआई के अफसरों की कारगुजारी के बारे में भी डीएम को अगवत कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि कई बार इस बारे में एनएचआई अफसरों को चेतावनी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
UP News: 623 pit in six kilometer on Highway road in Bijnor city and see photos
सड़कों का हाल। - फोटो : amar ujala

शीघ्र ही एनएचआई के अफसरों की बैठक बुलाई जाएगी। हाईवे रोड की ऐसी हालत होना चिंता का विषय है। इस पर वार्ता कर शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। - उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed