फोटो देखकर आप भी धोखा खा गए न! ये हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाला वाहन दरअसल एक कार है, जिसे खास रूप से डिजाइन कराया गया है। बिजनौर जनपद के नहटौर थानाक्षेत्र के दबथला निवासी जयवंत सिंह आजाद की हैलिकॉप्टरनुमा कार क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिये डिजाइन कराया गया है। कार जहां भी जाती है, भीड़ हू-ब-हू हैलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली इस कार को देखने के लिए उमड़ पड़ती है।
धोखा खा गए न! : हेलीकॉप्टर नहीं ये है वैगनार, शादी के सीजन में कर रही कमाई, युवक ने कोलकाता से डिजाइन कराई कार
उन्होंने बताया कि वैगनार को शादी-विवाह में दुल्हन को लाने के लिए हेलिकॉप्टर के रूप में डिजाइन कराया गया है। इसकी अंदर की सीटिंग भी हेलिकॉप्टर जैसी है। बताया कि वे आठ दिन पूर्व ही इसे लेकर कोलकाता से घर पहुंचे हैं। अब तक दो बुकिंग हो चुकी हैं। पहली नूरपुर के कुंडा खुर्द से नगीना के नैनपुरा की तथा दूसरी धामपुर से काशीपुर की। जहां भी जाते हैं इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। जसवंत को इस कार से बेहतर आमदनी की उम्मीद है।