फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मां का खुलासा: बेटे को फावड़े से काटा, गैस के चूल्हे पर जलाया, न मरा तो लकड़ियां रखकर जिंदा जलाया

Thu, 13 Jun 2024 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
Mother cut her son with a shovel, burnt him alive with woods after he did not burn on a gas stove
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चार साल के इकलाैते बेटे को मां ने फावड़े से काटा, नहीं मरा तो उसे गैस के चूल्हे पर जलाया, नहीं जला तो फिर लकड़ियों में आग लगाकर जिंदा जलाने लगी..... ये कोई कहानी आपको नहीं बता रहे हैं, बल्कि बिजनाैर में हुई एक ऐसी घटना के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप गई। एक ऐसी वारदात जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।



कहते हैं कि मां की दुआ के आगे बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। संतान की बात आती है तो मां माैत से भी लड़ जाती है, लेकिन जब एक मां अपने ही बच्चे की जान लेने पर आ जाए तो आप क्या कहेंगे। बिजनाैर में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 

Mother cut her son with a shovel, burnt him alive with woods after he did not burn on a gas stove
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यह वारदात है बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की है। गांव जलालपुर हसना में एक महिला ने अपने चार वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कर दी। उसने बेटे को पहले फावड़े से काटने की कोशिश की, नहीं कटा तो उसको गैस के चूल्हे पर रख कर जलाने की कोशिश की। बच्चे की जान फिर भी नहीं निकली तो लकड़ियों का ढेर बनाया उसमें आग लगाई और मासूम को उस आग के हवाले कर दिया।

Mother cut her son with a shovel, burnt him alive with woods after he did not burn on a gas stove
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसी वक्त बच्चे का बाप कपिल घर पर आ गया। उसने आंखों के सामने जो मंज़र देखा उसके होश उड़ गए। कपिल ने देखा कि सुलगती हुई लकड़ियों के बीच उसका बेटा पड़ा हुआ जल रहा है। किसी तरह उसने बच्चे को आग से बाहर निकाला, देखा तो उसकी सांसे चल रही थीं। वह जैसे तेैसे बच्चे कोझुलसी हुई हालत में लेकर पास के अस्पताल लेकर भागा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
 
सांस चलती देख वह उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। रास्ते में बालक ने दो हिचकियां ली। इसके बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि महिला से भी पूछताछ कुछ भी बोल नहीं बोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother cut her son with a shovel, burnt him alive with woods after he did not burn on a gas stove
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

महिला ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घर में वह और उसका चार वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ कल्लू घर में थे। बालक के पिता खेत पर गए थे। घटना से पहले बालक को उसके दादा ने पॉपकॉर्न दिलाया था। जिसे लेकर वह घर गया था। इस दौरान ही मां आदेश ने बेटे हर्ष उर्फ कल्लू के गले पर फावड़ा चलाया। हालांकि गर्दन पूरी तरह से नहीं कटी थी। लेकिन गहरा घाव बन गया था।

 
 
विज्ञापन
Mother cut her son with a shovel, burnt him alive with woods after he did not burn on a gas stove
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक के पिता कपिल ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। घर में दाल बनी रखी थी और आटा गुंथा हुआ था, लेकिन समझ में नहीं आ आया कि आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम क्याें उठाया।

गांव जलालपुर हसना निवासी कपिल कुमार की गांव मोहल्लरपुर निवासी आदेश देवी से पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद घर में बेटा हुआ था। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। मगर अब सभी का दुलारा हर्ष परिवार को रोता-बिखलता छोड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed