समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर जैसी ही बिजनौर जनपद पहुंची तो उनके चाहने वाले भावुक हो गए। पिछले कुछ दिनों से उनकी लंबी उम्र की दुआ करने वाले बहुत दुखी हैं और उनके आंसू भी छलक पड़े। उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पढ़िए मुलायम सिंह यादव से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा-
सच्चे समाजवादी थे मुलायम सिंह यादव - विधायक तसलीम अहमद
समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं पूरे देश की राजनीति को नुकसान पहुंचा है। राजनीति में बड़ा कद रखने वाले मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक कुशलता का यही परिचय है कि तीन बार मुख्यमंत्री, सात बार सांसद, आठ बार विधायक रहने के साथ मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी देश का नेतृत्व किया।
2 of 7
मुलायम सिंह की यादें।
- फोटो : amar ujala
नजीबाबाद से जुड़ी हैं चुनावी यादें
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नजीबाबाद से चुनावी यादें जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव नजीबाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। वर्ष 2002 में मास्टर रामस्वरूप सिंह के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार किया था, जबकि 2007 में उनके बेटे राजकुमार के लिए चुनाव प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव नजीबाबाद सरजमी पहुंचे थे।
3 of 7
मुलायम सिंह की यादें।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि मास्टर रामस्वरूप तीन बार विधायक रहे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मास्टर रामस्वरूप वर्ष 2002 विधानसभा चुनाव सपा गठबंधन से प्रत्याशी रहे। कासमियां इंटर कॉलेज में उन्होंने मास्टर राम स्वरूप सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की थी। मुलायम सिंह यादव माकपा के रामस्वरूप सिंह की सादगी और ईमानदारी से हमेशा प्रभावित थे।
4 of 7
मुलायम सिंह की यादें।
- फोटो : amar ujala
तीन बार विधायक रहे मास्टर रामस्वरूप सिंह की मृत्यु के बाद मुलायम सिंह ने उनके पुत्र राजकुमार को नजीबाबाद से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव के लिए उतारा था। 2007 में चुनावी सभा करने मुलायम सिंह यादव नजीबाबाद पहुंचे, लेकिन राजकुमार विजयी नहीं हो सके।
5 of 7
Mulayam Singh yadav
- फोटो : Amar ujala
पार्टी के समर्पित सिपाही थे मुलायम सिंह यादव - सपा नेता मुनव्वर अली
नगर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता मुनव्वर अली समाजवादी पार्टी संगठन से पहले से मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे। मुनव्वर अली बताते हैं कि रक्षा मंत्री और सहकारिता मंत्री पद पर रहते हुए मुलायम सिंह यादव उन्हें समाजवादी पार्टी संगठन को जनपद में मजबूत रखने के लिए प्रेरित करते रहे।