फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: किसान एक्सप्रेस दो टुकड़ों में बंटी, 8 कोच अलग होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, 13 कोच रेल ट्रैक पर रह गए

Sun, 25 Aug 2024 10:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

किसान एक्सप्रेस ट्रेन टूटकर दो धड़ों में बंट गई। आठ डिब्बे स्टेशन पर पहुंच गए और 13 डिब्बे रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रह गए। 

विज्ञापन
Kisan Express divided into two factions, eight coaches separated and reached the railway station
दो हिस्सों में बंटी ट्रेन और मौके पर मौजूद कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस डाउन ट्रेन स्योहारा थाना क्षेत्र के रायपुर रेलवे फाटक के पास दो धड़ो में बंट गई। ट्रेन में कुल 21 कोच थे। 8 कोच टूटकर स्योहारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।  बाकी रायपुर के पास रुक गए । घटना का पता लगते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह रायपुर फाटक के पास रुके सभी डिब्बों को पावर से खींचकर स्योहारा रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। स्योहारा रेलवे स्टेशन पर सभी डिब्बों को जोड़कर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

 
Kisan Express divided into two factions, eight coaches separated and reached the railway station
स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के कोच। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को रेल विभाग के अधिकारियों में उसे समय हड़कंप मच गया, जब रविवार सवेरे फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन धामपुर रेलवे स्टेशन पर 3:36 सवेरे पहुंची। 3:45 पर जैसे ही ट्रेन सरकड़ा चक्रजमल रेलवे स्टेशन से निकली तो रायपुर रेलवे फाटक के पास अचानक तकनीकी कारणों से ट्रेन दो धड़ों में बंट गई। ट्रेन में गार्ड सहित कुल 21 कोच शामिल थे। इनमें से आठ डिब्बे टूटकर पावर के साथ रेलवे स्टेशन स्योहारा पहुंच गए और बाकी रायपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए।
Kisan Express divided into two factions, eight coaches separated and reached the railway station
किसान एक्सप्रेस ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही गार्ड ने घटना की सूचना दी तो रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार, धामपुर कोतवाल किशन अवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह रायपुर के पास खड़े इन डिब्बों को पावर से स्योहारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Express divided into two factions, eight coaches separated and reached the railway station
इसी डिब्बे से अलग हुई ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक यात्री पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थी थे
ट्रेन में सबसे अधिक यात्री पुलिस परीक्षा भर्ती के दौरान परीक्षा देने जा रहे थे। रायपुर रेलवे फाटक पर प्रशासन ने रोडवेज की करीब चार बसों को लगाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 
 
विज्ञापन
Kisan Express divided into two factions, eight coaches separated and reached the railway station
बीच रेल ट्रैक पर खड़ी टूटी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
कई ट्रेनें घंटों प्रभावित हुईं
किसान एक्सप्रेस ट्रेन के दो धड़ों में बंट जाने के कारण कई एक्सप्रेस और रन थ्रू गाड़ियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।  पंजाब मेल धामपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2 घंटे खड़ी रही। जननायक एक्सप्रेस जिसका स्टॉपेज धामपुर में नहीं है, यह ट्रेन नजीबाबाद से चलकर मुरादाबाद जाकर रुकती है। यह ट्रेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई । इसे धामपुर रेलवे स्टेशन से पीछे रोक दिया गया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed