फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी, जानें- अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Thu, 01 Feb 2024 06:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

Bijnor Weather Today : बिजनौर में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे जिले में ठंड और बढ़ गई। वहीं, ठंड से लोगों की दिनभर कंपकंपी छूटती रही।

विज्ञापन
Hailstorm along with rain district and cold has increased in Bijnor and see photos
बिजनौर में बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में बुधवार से ही मौसम बदला हुआ है। बिजनौर जिले में बृहस्पतिवार को शीतलहर चलने के साथ ही ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं, मौसम विभाग अगले चार दिन तक बारिश होने की संभावना जता रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जिले में बुधवार शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देर रात तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन 17 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही।

Hailstorm along with rain district and cold has increased in Bijnor and see photos
बिजनौर में ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। सुबह बारिश के बाद धूप निकल आई लेकिन, इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। धीरे-धीरे बादल झमाझम बरसे। 

Hailstorm along with rain district and cold has increased in Bijnor and see photos
बिजनौर में ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, भागूवाला, नांगलसोती सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि होने से सर्दी अधिक बढ़ गई है। तेज हवा ने भी मौसम का रूख बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstorm along with rain district and cold has increased in Bijnor and see photos
बिजनौर में ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

उधर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी जिले में तेज गरज, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी जारी की। बारिश होने से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
Hailstorm along with rain district and cold has increased in Bijnor and see photos
बिजनौर में ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed