फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस की किल्ल्त: मेरठ में सुबह सात बजे से कतारें, भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर

Sat, 18 Apr 2026 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 11:50 AM IST
सार

 मेरठ के शारदा रोड ब्रह्मपुरी में गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। सुबह 7 बजे से कतार लगने के बावजूद कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी और हंगामे की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
Gas Cylinder Struggle in Meerut: Consumers Queue Up From 7 AM Amid Scorching Heat
मेरठ में सिलिंडर के लिए लगीं कतार - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच मेरठ के शारदा रोड स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग सुबह सात बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता।



यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: साजिश का शक, बाहरी लोगों पर पुलिस की नजर, सोशल मीडिया की निगरानी तेज

Gas Cylinder Struggle in Meerut: Consumers Queue Up From 7 AM Amid Scorching Heat
मेरठ में सिलिंडर के लिए लगीं कतार - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही लग जाती है लंबी कतार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गैस सिलिंडर  लेने के लिए उपभोक्ता सुबह सात बजे से ही एजेंसी के बाहर पहुंचने लगते हैं। धीरे-धीरे सड़क किनारे सिलिंडर की लंबी कतार लग जाती है।

Gas Cylinder Struggle in Meerut: Consumers Queue Up From 7 AM Amid Scorching Heat
मेरठ में सिलिंडर के लिए लगीं कतार - फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे दिन चढ़ता है और धूप तेज होती जाती है, लाइन में खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अपने सिलिंडर सड़क किनारे लाइन में लगाकर खुद सड़क के दूसरी तरफ छाया में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: कहीं बेटी होने पर सजा, कहीं निसंतान होने का दर्द, दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Cylinder Struggle in Meerut: Consumers Queue Up From 7 AM Amid Scorching Heat
मेरठ में सिलिंडर के लिए लगीं कतार - फोटो : अमर उजाला

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलता सिलिंडर
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पाता। ऐसे में लोगों की नाराजगी बढ़ जाती है और अक्सर एजेंसी के बाहर हंगामे की स्थिति बन जाती है।

गर्मी के मौसम में लंबे इंतजार के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Gas Cylinder Struggle in Meerut: Consumers Queue Up From 7 AM Amid Scorching Heat

व्यवस्था सुधारने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह घंटों धूप में खड़ा न रहना पड़े। लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से वितरण व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed