फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: कालागढ की हाथीशाला में मनाया सावन का चौथा जन्मदिन, सजाए गुब्बारे, काटा गया केक

Wed, 03 Aug 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 AM IST
सार

बिजनौर में कालागढ़ की हाथीशाला में हाथी के बच्चे सावन का चौथा जन्मदिन मनाया गया। कालागढ़ हाथीशाला में चार साल पहले सावन का जन्म हुआ था। सावन का चौथा जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
Forest Department officials celebrated birthday of 4 year old Sawan  at Kalagarh elephant camp in Bijnor
हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कालागढ़ की हाथीशाला में हाथी के बच्चे सावन का चौथा जन्मदिन मनाया गया। कालागढ़ हाथीशाला में चार साल पहले सावन का जन्म हुआ था। सावन का चौथा जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडेय ने वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग का आह्वान किया।

दरअसल, कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सुरक्षा की गश्त के लिए कर्नाटक राज्य से 2017 में नौ हाथी लाए गए थे। जिनमें हथिनी कंचम्बा गर्भवती थी। उसने दो अगस्त 2018 को एक नर शावक को जन्म दिया था। उस समय नन्हे शावक को शंभू का नाम दिया गया था। बाद में सावन के महीने में जन्म लेने के कारण कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने उसे सावन नाम दिया। सावन मंगलवार को चार साल का हो गया। जन्मदिन पर सावन को सजा-धजा का तैयार किया गया।

Forest Department officials celebrated birthday of 4 year old Sawan  at Kalagarh elephant camp in Bijnor
हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को कालागढ़ स्थित वन विभाग की हाथीशाला में हाथी के चार वर्षीय बच्चे सावन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन विभाग के कर्मियों ने वन संपदा, ब्रेड व फल आदि से केक तैयार किया।
 
Forest Department officials celebrated birthday of 4 year old Sawan  at Kalagarh elephant camp in Bijnor
हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

सावन व उसकी मौसी गंगा को सजाया गया। इस मौके पर वन विभाग के हाथी कपिला व गजराज ने भी केक की दावत उड़ाई। सावन के चौथे जन्मदिन के मौके पर उसकी मां कंचम्बा मौजूद नहीं रही। इस बारे में हाथीशाला प्रभारी शादाब आलम ने बताया कि उसकी मां झिरना रेज में प्रशिक्षण पर गई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Department officials celebrated birthday of 4 year old Sawan  at Kalagarh elephant camp in Bijnor
हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए कर्नाटक राज्य से नौ हाथी कालागढ़ की हाथीशाला में लाए गए थे। सभी को वनों में सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। वर्तमान में हाथीशाला में चार ही हाथी मौजूद हैं। सावन के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के वन विभाग के चीफ केपी दूबे, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज कुमार पांडेय, उपनिदेशक नीरज कुमार, कलिता जी, राकेश कुमार भट्ट, सुनील कुमार, इंद्र मोहन ध्यानि, राजकुमार, रवि कुमार, सचिन कुमार, साईम अंसारी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Forest Department officials celebrated birthday of 4 year old Sawan  at Kalagarh elephant camp in Bijnor
हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन पर सजकर घूमे हाथी
हाथीशाला में सावन के जन्मदिन पर अन्य हाथियों को भी खूबसूरत तरीके से सजाया गया। अपने महावतों के साथ चारों हाथी हाथीशाल में अपनी मदमस्त चाल से भ्रमण करते रहे। वहां मौजूद वन विभाग के पारिवारिक सदस्यों के अलावा बच्चों ने खूब मौजमस्ती की। सावन को गुड़ व केले खिलाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed