उत्तर प्रदेश के बिजनौर में टोका टाकी और परिवार में अलग-थलग किए जाने से नाराज छोटे ने बड़े भाई की हत्या करा दी। हत्या करने के लिए शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। एडवांस में शूटरों को दो हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने वारदात के करीब छह घंटे बाद मुठभेड़ में दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सुपारी देने वाले छोटे भाई को भी पकड़ लिया है। हत्या आरोपियों से दो तमंचा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में पहले पिता सतपाल की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में इसे हत्या में बदल दिया।
पुलिस के अनुसार, स्योहारा थाना क्षेत्र गांव हल्दुआ माफी निवासी राहुल (26) पुत्र सतपाल रविवार की सुबह 10:15 बजे क्रय केंद्र पर गन्ना डालकर लौट रहा था। गांव के पास ही बाइक सवार दो आरोपियों ने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी।
2 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक गोली राहुल के सीने में और दूसरी पीठ में मारी थी। राहुल की मौके पर मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने राहुल के छोटे भाई दुष्यंत (25) को गिरफ्तार कर लिया।
3 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जानकारी लेते एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, शाम करीब चार बजे नगीना पुलिस ने मुठभेड़ में विनीत उर्फ बटलर (32) निवासी गांव कुलचाना थाना चांदपुर और मोहम्मद अमजद (23) निवासी गजरौला शिव थाना शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।
4 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में रची गई हत्या की साजिश
दुष्यंत हरिद्वार में रहकर अपनी दो कारों का संचालन करता था। दुष्यंत ने हरिद्वार में ही कार चलाने वाले अपने परिचित अमजद और उसके साथी विनीत से संपर्क किया। यहीं पर चार लाख रुपये में राहुल की हत्या का सौदा तय हुआ था।
5 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को दुष्यंत गांव पहुंचा और रविवार सुबह अमजद व विनीत बाइक से हल्दुआ माफी पहुंचे। जैसे ही राहुल ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर क्रय केंद्र के लिए निकला, हत्यारों को सूचना दी गई और वारदात को अंजाम देकर दोनों हत्यारे भाग हो गए।