Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Groups are seeking government-subsidized ration shops.

Bijnor News: समूह मांग रहे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकान

Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Groups are seeking government-subsidized ration shops.
-ग्रामीणों ने खुली बैठक में प्रस्ताव की मांग उठाई
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र के गांव कल्हेड़ी में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की रिक्त दुकान को लेकर ग्रामीण और समूह में मतभेद हैं। पार्वती और रमाबाई स्वयं सहायता समूह ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान समूह के नाम आवंटित करने की प्रशासन से मांग की है। जबकि ग्रामीणों ने खुली सभा में बैठक का प्रस्ताव आमंत्रित करने की बात कही।
ग्राम पंचायत कल्हेड़ी में काफी समय से राशन की दुकान रिक्त है। क्षेत्रीय राशन कार्ड धारक अन्य संबद्ध राशन की दुकान से राशन लेने में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कल्हेड़ी के पार्वती एवं रमाबाई स्वयं सहायता समूह की कुंतेश, कविता, अमर कली, सविता, सुमन, तारा देवी, ओमवती सहित अनेक महिलाओं ने प्रशासन से समूह के नाम राशन की दुकान आवंटित कराने की मांग की है। इस आशय का मांग पत्र उप जिलाधिकारी कार्यालय को भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर क्षेत्रीय ग्रामीणों भूपेंद्र, मो. हसन, शाकिर, निसार, वीरेंद्र आदि ने प्रशासन से खुली बैठक में राशन की दुकान का प्रस्ताव पास करने की प्रशासन से मांग की। ग्रामीण का कहना है कि क्षेत्र में कई समूह हैं। समूह के नाम राशन की दुकान आवंटन होने से विवाद की स्थिति पैदा होगी।

पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राशन दुकान आवंटित करने को लेकर खंड विकास कार्यालय स्तर से कई बार प्रयास किए जा चुके हैं। ग्रामीणों में परस्पर मतभेद हैं। जिससे राशन की दुकान आवंटन लंबित है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया जिला खंड विकास कार्यालय ने कल्हेड़ी की सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकान लॉटरी सिस्टम के आधार पर दुकान आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed