मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विदुर की धरती पर आज आगमन हुआ है। प्रदेश के मुखिया के दो दिनों तक चलने वाले दौरे को लेकर अफसरों ने जिले में डेरा डाला हुआ है। एडीजी और डीआईजी ने बिजनौर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। वहीं शहर से लेकर मालन नदी के तट तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। सीएम योगी सबसे पहले मालन नदी के किनारे पहुंचकर मालन को जल चढ़ाएंगे।
CM Visit: बिजनौर में 13 साल बाद दोहराया जा रहा इतिहास, रात को विदुर की धरती पर ठहरेंगे सूबे के मुखिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साल 2009 में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने जिले में रात्रि प्रवास किया था। इसके बाद 13 साल बाद ऐसा पहली बार है जब सीएम योगी विदुर की धरती पुर रात को विश्राम करेंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले के दिन बहुर रहे। सीएम के प्रवास के लिए साज सज्जा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन