फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेताओं को न्योता नहीं देंगे भाकियू कार्यकर्ता, खाप चौधरी बोले- पहले भाईचारा फिर...

Fri, 19 Feb 2021 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Feb 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
BKU Leaders have a decision that BJP leaders will not invited to program at Bijnor
पंचायत करते किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में किसान अब भाजपा नेताओं को अपने घरों में किसी भी कार्यक्रम में न्योता नहीं देंगे। इसके लिए गांव-गांव में बैठक आयोजित होंगी। भाकियू पदाधिकारियों को इसके बारे में निर्देश दिया गया है।



बुधवार को मुजफ्फरनगर में हुई भाकियू की पंचायत में किसानों से उनके घर में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल न होने की अपील की गई थी। जिले में भी इस फैसले पर अमल किया जाएगा।

BKU Leaders have a decision that BJP leaders will not invited to program at Bijnor
पंचायत करते किसान - फोटो : अमर उजाला

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार सरकार ने किसानों की तरफ से आंख मूंद ली हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में कई किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार की संवेदनाएं अब तक नहीं जागी। किसान अपने घर में किसी भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता को आमंत्रित नहीं करेंगे। इससे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनकी असलियत बताई जाएगी। दिगंबर सिंह ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव सभा की जाएंगी। किसानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका संदेश भिजवाया जा रहा है।

BKU Leaders have a decision that BJP leaders will not invited to program at Bijnor
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

खाप चौधरी नहीं रखते नरेश टिकैत के बयान से इत्तेफाक 
भाजपा नेताओं को चिट्ठी नहीं देने और उन्हें कार्यक्रमों नहीं बुलाने के बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत के बयान से अन्य खाप चौधरी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गठवाला खाप और कालखंडे खाप के चौधरियों का कहना है कि यह उनका निजी बयान है। आपसी भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। उधर, बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल ने टिकैत के बयान का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Leaders have a decision that BJP leaders will not invited to program at Bijnor
गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

अपने हैं सांसद और विधायक : राजेंद्र मलिक 
गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक का कहना है कि सांसद और विधायक भी हमारे ही बीच के हैं। उन्हें कार्यक्रमों में आने से कैसे रोका जा सकता है। यह सामाजिक ताना-बाना है। जब वे सांसद या विधायक नहीं रहेंगे, तब भी हमारे बीच में रहेंगे। सबसे पहले अपना भाईचारा है। 

विज्ञापन
BKU Leaders have a decision that BJP leaders will not invited to program at Bijnor
कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे - फोटो : अमर उजाला

यह टिकैत का निजी बयान : संजय कालखंडे 
कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे का कहना है कि यह बयान चौधरी नरेश टिकैत का निजी है। सब अपने हैं और समाज में ही रहेंगे। समाज में किसी का आना-जाना बंद नहीं किया जा सकता है। किसानों को तो पिछली सरकारों में भी गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ा था और अब भी कर रहे हैं। राजनीति तो चलती रहती है। इससे सामाजिक ताने-बाने को खराब नहीं किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed