फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ...जब छलका सीएम योगी का दर्द, हार पर जताया अफसोस, 22 साल से इस सीट पर जीत नहीं पाई भाजपा

Wed, 22 Sep 2021 02:25 AM IST
कपिल kapil अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर
अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Sep 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP has not been able to win Nagina seat in Bijnor for 22 years and CM Yogi Adityanath expressed regret in Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने भाषण में नगीना का जिक्र करना नहीं भूले। दरअसल नगीना सीट पर बीजेपी 1999 के बाद नहीं जीत सकी है। शायद इसी अफसोस की वजह से उन्होंने अबकी बार चूक नहीं करने का मंत्र दिया। हालांकि नजीबाबाद का कोई जिक्र नहीं किया। 

सीएम योगी ने भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास किए जाने की बात करते हुए नगीना का जिक्र किया। कहा कि नगीना से बीजेपी का विधायक चुना गया होता तो कई गुना ज्यादा विकास होता। नगीना में चूक हुई थी, इस बार नहीं होनी चाहिए। 

बता दें कि नगीना सीट पर भाजपा वनवास काट रही है। 22 साल से इस सीट पर बीजेपी अपना परचम नहीं लहरा पाई।

BJP has not been able to win Nagina seat in Bijnor for 22 years and CM Yogi Adityanath expressed regret in Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

आजादी के बाद से अब तक सिर्फ दो बार ही नगीना में भाजपा के विधायक चुने गए हैं। पहली बार रामलहर के वक्त 1991 में भाजपा से ओमप्रकाश सिंह विधानसभा पहुंचे थे। 

BJP has not been able to win Nagina seat in Bijnor for 22 years and CM Yogi Adityanath expressed regret in Jansabha
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

वहीं कल्याण सिंह की सरकार गिरने के बाद 1993 में चुनाव हुआ तो जनता दल से सतीश कुमार ने बाजी मार ली थी। इस सीट पर साल 1999 में लवकुश कुमार भाजपा से विधायक बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP has not been able to win Nagina seat in Bijnor for 22 years and CM Yogi Adityanath expressed regret in Jansabha
सीएम योगी दौरा। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि उपचुनाव में लवकुश कुमार विजयी हुए थे। तब से लेकर अब तक नगीना की सीट भाजपा नहीं जीत सकी है। 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की सात हजार वोटों से हार हुई थी।

विज्ञापन
BJP has not been able to win Nagina seat in Bijnor for 22 years and CM Yogi Adityanath expressed regret in Jansabha
सीएम योगी आदित्यनाथ का बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

2012 से नगीना सीट पर सपा से मनोज कुमार जीत रहे हैं। इससे पहले 2007 में नगीना से बसपा की ओमवती विजयी हुई थीं। सीएम ने नगीना के साथ नूरपुर का भी जिक्र किया, लेकिन नजीबाबाद को भूल गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed