फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर तिहरा हत्याकांड: याकूब, मंसूर और जुबेदा को किसने मारा? 20 से ज्यादा संदिग्ध, मोबाइल नंबर खोलेंगे हर राज

Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
सार

कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा 23 अक्तूबर को फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान के साथ हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Bijnor triple murder case police questioned 20 suspects
बिजनौर तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

चांदपुर और बिजनौर सर्किल के दो सीओ, पुलिस की पांच टीम और एसओजी-सर्विलांस तिहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। मगर दो दिन बाद भी पुलिस ठोस नतीजों पर नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है। उधर, सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ मोबाइल नंबरों की सीडीआर पर भी पुलिस की नजर है। 

Bijnor triple murder case police questioned 20 suspects
जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी और फोन नंबर से खुलेगा हत्या का राज
सोमवार को पुलिस मोहल्ला मिर्दगान में रास्तों की ओर लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज देखने में लगी रही। एसओजी की एक टीम उक्त मोहल्ले के अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही सर्विलांस की टीम मोबाइल नंबरों के आधार पर सीडीआर और लोकेशन के जरिए गुत्थी को सुलझाने की जद्दोजहद में रही। इतना ही नहीं मोहल्ला मिर्दगान के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मगर सोमवार की शाम तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

Bijnor triple murder case police questioned 20 suspects
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बेरहमी से की गई थी तीनों की हत्या
बता दें कि बिजनौर शहर के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में रविवार की सुबह मंसूर उर्फ भूरा (60) पुत्र महबूब, जुबेदा (59) पत्नी मंसूर और याकूब (20) पुत्र मंसूर के शव रक्त रंजित हालत में घर में ही पड़े मिले थे। कबाड़ी का काम करने वाले मंसूर की हत्या सीने में पेंचकस घोंपकर की गई थी, जबकि उसकी पत्नी जुबैदा के गले को धारदार वस्तु से गला काटकर मार डाला गया, साथ ही कबाड़ी के बेटे याकूब की हत्या सिर में ईंट आदि से वार करते हुए की गई थी। इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर छत के रास्ते फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor triple murder case police questioned 20 suspects
गमजदा बैठी पड़ोसी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी ने डाला डेरा
तिहरे हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज जी ने भी मौका मुआयना किया और देर शाम तक बिजनौर में ही डेरा डाले रहे। इस मामले में मृतक कबाड़ी मंसूर के भाई गुलाम नवी की तहरीर पर फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान, पहिया का बेटा, शकील निवासी कांशीराम को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। भले ही तिहरे हत्याकांड में नामजद रिपोर्ट है, मगर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतकों के मोहल्ले में कौन कौन आया गया, यह भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
Bijnor triple murder case police questioned 20 suspects
याकूब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

17 दिन पहले हुआ था झगड़ा 
कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा 23 अक्तूबर को फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान के साथ हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुरकान उर्फ पहिया, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति शकील निवासी कांशीराम कॉलोनी को नामजद भी कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed