फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother-Daughter Suicide: बेटे का व्हाट्सएप स्टेटस देखते ही आपा खो बैठीं मां-बेटी, उठाया खाैफनाक कदम

Sat, 16 Nov 2024 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 16 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

Mother-Daughter Suicide: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक और बड़ी वारदात हुई है। यहां मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों गुरुवार से लापता चल रहीं थीं।

विज्ञापन
Bijnor Mother-Daughter Suicide: both commit suicide after seeing sons WhatsApp status
मृतक मां बेटी का फाइल फोटाे व विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में सात लोगों की माैत के दुख से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि मंडावर में मां बेटी के आत्महत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंडावर में बेटे के प्रेम विवाह से आहत मां बेटी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्मा हत्या कर ली। मां-बेटी के शव उनके खेत में ही पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 

Bijnor Mother-Daughter Suicide: both commit suicide after seeing sons WhatsApp status
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कहीं और तय होनी थी शादी, बेटा पहले ही प्रेमिका संग कर ली शादी
गांव शजादपुर निवासी रामपाल उर्फ मुन्नू सिंह के पुत्र गौरव की शादी हल्दाैर क्षेत्र के एक गांव से तय हो चुकी थी। शादी तय होने से पहले ही गौरव का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में था और उसने प्रेमिका से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: सात की दर्दनाक माैत: टक्कर लगते ही लाशों का ढेर बन गया ऑटो, घर की दहलीज पर भी कदम न रख सके दूल्हा-दुल्हन

Bijnor Mother-Daughter Suicide: both commit suicide after seeing sons WhatsApp status
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप स्टेटस पर बेटे संग प्रेमिका को मंगलसूत्र पहने देख मां बेटी ने खोया आपा
व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया हुआ भी फोटो लगा रखा था। इस बात से गौरव की मां और उसकी बहन बेहद नाराज थी। गौरव की इस करतूत से परेशान होकर गुरुवार की सुबह गोरब की मां ऊषा देवी(50) पत्नी मुन्नू  व बहन स्वाति(21) घर से लापता हो गई थीं। परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश भी किया  लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Mother-Daughter Suicide: both commit suicide after seeing sons WhatsApp status
मां बेटी के श बाएं - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार से लापता थीं दोनों, आज खेत में पड़े मिले शव
शनिवार की सुबह दस बजे के करीब गांव की कुछ महिलाएं खेत से चारा लेने गई थी। तभी  महिलाओं की नजर मुन्नू के खेत में ही मृत अवस्था में पड़ी ऊषा देवी व उसकी पुत्री स्वाति पर पड़ी। जिसकी सूचना महिलाओं ने उषा देवी के परिवार वालों सहित गांव में दी। 

विज्ञापन
Bijnor Mother-Daughter Suicide: both commit suicide after seeing sons WhatsApp status
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जहरीले पदार्थ का सेवन कर माैत को लगाया गले
सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन व ग्रामीण घटना स्थल की और दाैड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि मां,  बेटी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्मा हत्या कर ली है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के लापता होने की कोई सूचना थाने में नही दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed