दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा रविवार को बिजनौर के मच्छमार गांव से पकड़े गए आसिफ उर्फ आरिश के आतंकी कनेक्शन उजागर होने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जांच में पता चला है कि आसिफ की इंस्टाग्राम पर ढाई महीने पहले पाकिस्तानी डॉन और आतंकी शहजाद भट्टी से बातचीत शुरू हुई थी। यही नहीं, आसिफ पिस्टल की तस्करी में भी शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में भीषण हादसा, कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत, वन-वे हाईवे बना मौत का कारण
2 of 6
आसिफ के पिता
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताई पूरी कहानी
आसिफ के पिता अल्ताफ ने बताया कि वह करीब ढाई महीने तक औरंगाबाद में सैलून की दुकान पर काम करता रहा। बीस दिन पहले जब वह घर लौटा तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ लोग उसे धमकी दे रहे हैं। इस बीच वह काशीपुर में 24 नवंबर को हुए एक रिश्तेदार की शादी में भी शामिल हुआ।
3 of 6
बिजनौर में आसिफ का मकान
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरी के दौरान हुई गिरफ्तारी
रविवार सुबह आसिफ गांव के कई युवकों के साथ बाजपुर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसके घर पहुंची और पूछताछ के लिए उसके पिता को साथ ले गई। बाद में बाजपुर से आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
4 of 6
गुरदासपुर से पकड़ा संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
नशे और तस्करी का भी कनेक्शन
परिवार ने बताया कि आसिफ गांजे का आदि है। पिता अल्ताफ ने यह भी बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि आसिफ ने एक पिस्टल किसी व्यक्ति को बेची है। इस पूरे मामले के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग हैरत में हैं कि आसिफ आतंकी नेटवर्क से कैसे जुड़ गया।
5 of 6
आतंकी कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
कौन है शहजाद भट्टी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान का रहने वाला शहजाद भट्टी पाकिस्तानी गैंगस्टर फारुख खोखर गैंग का हिस्सा था। वह दाउद इब्राहिम की तरह बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। शुरुआत में यह हवाला, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी और सोशल मीडिया पर डर फैलाने के लिए जाना जाता था।
इसी वजह से भारत के कुछ गैंगस्टर से भी इसके करीबी संबंध थे। लॉरेंस बिश्नोई भी इसका करीबी था। पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस ने हाफिज सईद को धमकी दी तो शहजाद भट्टी को यह बात हज्म नहीं हुई। उसने लॉरेंस को धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि फिलहाल लॉरेंस और शहजाद एक दूसे के खून के प्यासे हैं। लगातार शहजाद भट्टी भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का काम कर रहा है। भट्टी ने बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकाया था। इसके बाद उसकी काफी चर्चा हुई थी।