भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम मैदान में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। यशस्वी ने 290 गेदों पर 19 चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली। उनके दोहरा शतक जमाते ही उनके गृहनगर भदोही के सुरियावां में जश्न का माहौल छा गया। लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया।
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी ने टेस्ट मैच में जड़ा दोहरा शतक तो भदोही में हुई आतिशबाजी, खुशी से झूम उठे पिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:02 PM IST
सार
यशस्वी जायसवाल की उपलब्धि पर बलिया जिले के सुरियावां में लोगों ने की जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। यशस्वी ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में 290 गेदों पर 19 चौके और सात छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन