फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही के क्रिकेटर शिवम दूबे ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, तस्वीरें आईं सामने

Sat, 17 Jul 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Jul 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi cricketer Shivam Dubey marriage with anjum khan in mumbai
क्रिकेटर शिवम दूबे ने रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला

भदोही के रहने वाले ऑलराउंडर क्रिकेटर शिवम दूबे शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। उन्होंने लंबे समय से रहीं प्रेमिका अंजुम खान के साथ सात फेरे लिए हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई है। एक तस्वीर में शिवम दुल्हन संग दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में शिवम और उनकी पत्नी एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। 



बता दें कि शिवम टीम इंडिया के एक वन-डे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, अलग-अलग टीमों के साथ 21 आईपीएल में भी अपना प्रदर्शन किया है। इस वक्त शिवम राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं। देखें अगली स्लाइड्स...। 

Bhadohi cricketer Shivam Dubey marriage with anjum khan in mumbai
पत्नी अंजुम खान के साथ शिवम दूबे। - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट के लिए किया है काफी संघर्ष
भदोही जिले के मानिकपुर गांव के क्रिकेटर शिवम दूबे का जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शिवम को इस मुकाम तक पहुंचाने में परिवार ने काफी समस्याएं सही, हालांकि बेटे को इस मुकाम पर पहुंचने पर पिता राजेश दूबे काफी खुश हैं।

Bhadohi cricketer Shivam Dubey marriage with anjum khan in mumbai
परिजनों के साथ क्रिकेटर शिवम दूबे। - फोटो : सोशल मीडिया।

चौरी के मानिनकपुर निवासी राजेश दूबे तीन दशक पहले मुंबई कारोबार के लिए आए और यहीं पर रहने लगे। उन्होंने जींस का कारोबार शुरू किया जो बाद में शिवम को क्रिकेटर बनाने में खत्म हो गया। आर्थिक संकट भी झेलने पड़े, लेकिन न पिता ने हिम्मत हारी और न शिवम को कोई चुनौती डगमगा पाई। शिवम ने अपने पिता के सपने को ही जीवन का ध्येय मान लिया था। घर में ही क्रिकेट खेलने की तैयार की गई, वहीं, सुबह-शाम घंटों प्रैक्टिस होती। शिवम को कोचिंग देने का जिम्मा खुद उनके पिता ने अपने कंधों पर उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadohi cricketer Shivam Dubey marriage with anjum khan in mumbai

बेटे के लिए खास डाइट तैयार की। ग्राउंड में उसे दौड़ना सिखाया। रात में रोज मालिश भी करते। शिवम को रोजाना 500 गेंद फेंकते, यह सिलसिला 10 साल तक चला। 10वीं तक पढ़ाई करने वाले शिवम ने अब क्रिकेट को ही सब कुछ मान लिया था। करीब 14 वर्ष की आयु में शिवम ने चंद्रकांत पंडित से कोचिंग लेना शुरू कर दिया। राजेश दूबे ने बताया कि बेटे को आगे बढ़ाने में वह अपने जींस के कारोबार को नहीं देख सके और धीरे-धीरे वह भी खत्म हो गया। माता माधुरी ने भी हर कदम पर पिता और बेटे का साथ निभाया।

विज्ञापन
Bhadohi cricketer Shivam Dubey marriage with anjum khan in mumbai
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

शिवम बताते हैं कि पिता ने उन्हें सफल बनाने के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। दिन-रात एक कर दिया। मैंने भी खूब संघर्ष किया है। मेरे दोस्तों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया। शिवम के चाचा पूर्व सांसद रमेश दूबे ने कहा कि हर मैच के बाद शिवम का उत्साह बढ़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed