फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Jaunpur... married woman dies after hanging herself

Bhadohi News: जौनपुर के लिए ... फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत

Fri, 23 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
In Jaunpur... married woman dies after hanging herself
विवाहिता की मौत की सूचना पर मौके पर जांच करती पुलिस। स्रोत- संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के गजिया के चकमीरा बस्ती में बुधवार की रात 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। तड़के विवाहिता का फंदे से लटकते शव मिलने से घर और पड़ोस में कोहराम हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 14 में चकमीरा आता है। यहां के अफरोज का विवाह बीते जनवरी में भानपुर (जौनपुर) की 20 वर्षीय सानिया पुत्री खालिक के साथ हुआ था। सुबह सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर मायके वाले भी आ गए थे। मायके वालों का आरोप था कि घटना के बारे में वर पक्ष की ओर से उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। उन लोगों को घटना के बारे में पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है, तब मौके पर पहुंचे हैं, जबकि पति अफरोज का कहना था कि उन्होंने कई बार मायके वालों को फोन लगाया, लेकिन उन लोगों ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

मृतका सानिया के पिता खालिक ने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर अपने दामाद अफरोज, ससुर, एक युवती और दामाद के चाचा के खिलाफ बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेष राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed