फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विहिप नेता के धर्मांतरण के ट्वीट पर पहुंची पुलिस तो युवती बोली- मैं पति और बेटे संग खुश, किसी को...

Fri, 04 Dec 2020 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
VHP leader tweeted conversion woman said to police I am happy with my husband and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बरेली के नवाबगंज में धर्मांतरण को लेकर योगी सरकार के नए नया कानून लागू होने के बाद कुछ पुराने मामले भी उखाड़े जाने लगे हैं। फरवरी में घर छोड़कर आई हरदोई की एक युवती धर्मांतरण के बाद निकाह करके कस्बे में प्रेमी के घर पत्नी के रूप में रह रही है। अब एक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता ने युवती को प्रताड़ित और बंधक बताकर ट्वीट कर दिया। 

 
VHP leader tweeted conversion woman said to police I am happy with my husband and son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो युवती ने प्रेमप्रसंग में धर्मांतरण की बात बेहिचक स्वीकार कर ली। हालांकि यह भी कहा कि धर्म बदलना और निकाह सब स्वेच्छा से किया है तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। वहीं नेता अब भी अपने दावे पर कायम हैं। कस्बा निवासी एक युवक हरदोई में नौकरी करता था। वहीं उसका दूसरे समुदाय की युवती से प्रेमप्रसंग हो गया। इसी साल फरवरी में युवती अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
VHP leader tweeted conversion woman said to police I am happy with my husband and son
फाइल फोटो
वे दोनों कुछ समय दूसरे शहरों में रहे। इस बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया। तब युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी से निकाह कर लिया और मई में युवक उसे नवाबगंज कस्बे में अपने घर ले आया। अब युवती का एक बेटा भी है। उधर, धर्मांतरण को लेकर बने नए कानून के बाद इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
VHP leader tweeted conversion woman said to police I am happy with my husband and son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह ट्वीट सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस तलाश करती हुई दंपती के घर पहुंची और पति पत्नी को थाने ले आई। यहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने कोर्ट में शादी की है। युवती ने अपनी मर्जी से धर्मांतरण की बात भी कही। तब पुलिस ने युवती को युवक के साथ घर भेज दिया। 
 
विज्ञापन
VHP leader tweeted conversion woman said to police I am happy with my husband and son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धर्मांतरण पर युवती का परिवार खामोश
हरदोई से युवती के जाने के बाद परिवार ने शिकायत की थी और दोनों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया था। हालांकि बेटी के बालिग होने और सहमति से धर्मांतरण व निकाह करने के बाद परिजन खामोश हो गए। सूत्र बताते हैं कि युवती के परिवार के लोग कुछ दिन पहले कस्बे भी आए थे मगर बिना कोई शिकायत किए जानकारी करके लौट गए। विहिप नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। कहा कि घर से जाने के बाद से उनका बेटी से मतलब नहीं रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed