फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vande Bharat: बरेली जंक्शन पर ढोल-नगाड़ों से वंदे भारत का स्वागत, जय श्रीराम के गूंजे नारे; देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Mar 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express from Dehradun reached Bareilly Junction
बरेली जंक्शन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 2:24 बजे बरेली जंक्शन पहुंची तो ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया गया। प्लेटफॉर्म पर जय श्रीराम की गूंज के बीच शहरवासियों का उत्साह चरम पर रहा। जंक्शन से कोच नंबर सी-5 में 180 से ज्यादा अतिथि यात्री सवार हुए। पहले दिन ट्रेन बरेली में भले ही 24 मिनट देरी से आई पर लखनऊ में निर्धारित समय से 11 मिनट पहले शाम 5:29 बजे ही पहुंच गई। फिलहाल, ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।



देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को 02477 अस्थायी नंबर से किया गया। आठ कोच की ट्रेन देहरादून से चलने के बाद दोपहर 12:12 बजे मुरादाबाद पहुंची। वहां से लोको पायलट सुशील कुमार और नेतराम ने ट्रेन की कमान संभाली। बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर सांसद संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने ट्रेन का स्वागत किया। 

Vande Bharat Express from Dehradun reached Bareilly Junction
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

इस ट्रेन के नियमित संचालन में अभी चार-पांच दिन का समय लग सकता है। देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का 590 किमी का ट्रायल रन पूरी तरह से सफल होने की बात कही गई है। समयसारणी, ट्रेन के स्थायी नंबर और संचालन के दिनों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में की जाएगी।

Vande Bharat Express from Dehradun reached Bareilly Junction
सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सेल्फी लेने की रही होड़
शहर के लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया। ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर पहुंचते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मी भी वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ सेल्फी लेते दिखे। बरेली से ट्रेन में सवार होने वाले अतिथि यात्रियों को रेलवे की ओर से जलपान के पैकेटों का भी वितरण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Express from Dehradun reached Bareilly Junction
वंदे भारत ट्रेन में मौजूद स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

लोको पायलटों के लिए ऑटोग्राफ
ट्रेन में लोको पायलट सुशील और नेतराम थे। शहर के लोगों ने दोनों लोको पायलटों के ऑटोग्राफ भी लिए। कई यात्रियों ने सबसे पीछे के कोच में ट्रेन मैनेजर और गार्ड के ऑटोग्राफ भी लिए। ऑटोग्राफ लेने में महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। कई लोगों ने लोको पायलट के साथ सेल्फी भी ली। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express from Dehradun reached Bareilly Junction
वंदे भारत में सवार हुए यात्री - फोटो : अमर उजाला
अतिथि यात्री बोले-लग्जरी ट्रेन में सुहाना रहा सफर
बरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस में देहरादून, हरिद्वार और मुरादाबाद से सवार हुए अतिथि यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। बरेली से लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी बताया कि लग्जरी ट्रेन में सफर काफी सुहाना रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed